1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गुरुग्राम मर्डर: मॉडल दिव्या पाहुजा की डेडबॉडी 11 दिन बाद नहर से बरामद, पंजाब में फेंकी गई थी लेकिन...

गुरुग्राम मर्डर: मॉडल दिव्या पाहुजा की डेडबॉडी 11 दिन बाद नहर से बरामद, पंजाब में फेंकी गई थी लेकिन...

 Reported By: Atul Bhatia,  Kumar Sonu Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 13, 2024 11:23 am IST,  Updated : Jan 13, 2024 11:47 am IST

गुरुग्राम के मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस में बड़ी जानकारी सामने आई है। हत्याकांड के 11 दिन बाद दिव्या का शव नहर से बरामद कर लिया गया है। आरोपी बलराज की निशानदेही पर पुलिस को ये बड़ी सफलता मिली है।

Divya Pahuja- India TV Hindi
मॉडल दिव्या पाहुजा की डेडबॉडी बरामद Image Source : FILE

गुरुग्राम: गुरुग्राम के चर्चित मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस में बड़ी जानकारी सामने आई है। मॉडल दिव्या पाहुजा की डेडबॉडी को आरोपी बलराज की निशानदेही पर 11 दिन बाद हरियाणा के टोहाना की नहर से बरामद कर लिया गया है। 6 टीमें इस केस पर काम कर रही थीं।  

दिव्या के घरवालों ने शव की शिनाख्त की 

दिव्या के शव की फोटो उसके परिजनों को भेजी गई है, जिसके बाद परिजनों ने उसकी शिनाख्त की है। दिव्या का शव पंजाब की एक नहर में फेंका गया था। शव बहकर हरियाणा की इस नहर तक आ गया। पुलिस ने पंजाब से हरियाणा तक उस रूट पर तफ्तीश की, जिसके बाद यह शव बरामद हुआ है।

शव को नहर में फेंकने वाले आरोपी को गुरुग्राम ला रही पुलिस 

पुलिस, शव को नहर में फेंकने वाले आरोपी को भी आज गुरुग्राम ला रही है। आरोपी बलराज गिल कोलकाता में एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ था।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली से सटे गुरुग्राम से नए साल की शुरुआत पर ही ये खबर सामने आई कि एक खूबसूरत मॉडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मॉडल की पहचान दिव्या पाहुजा के रूप में हुई है। वह गैंगेस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड रह चुकी थी।

युवती की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सहित 3 आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान 56 साल के अभिजीत सिंह, 28 साल के हेमराज और 23 साल के ओमप्रकाश के रूप में हुई। 

ये भी पढ़ें: 

यूपी: गाजियाबाद में पुलिस को बड़ी सफलता, 2 इलाकों में मुठभेड़ के दौरान 4 बदमाशों को गोली मारी 

इस सिविल इंजीनियर ने अपने घर पर ही बना लिया अयोध्या का राम मंदिर, VIDEO कर देगा हैरान 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।