1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया, 2 लड़के और 2 लड़कियों की किलकारी से गूंजा घर

हरियाणा में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया, 2 लड़के और 2 लड़कियों की किलकारी से गूंजा घर

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 09, 2025 10:44 pm IST,  Updated : Jun 09, 2025 11:17 pm IST

हरियाणा के सिरसा में एक महिला द्वारा 4 बच्चों को एक साथ जन्म देना चर्चा का विषय बना हुआ है। मां और सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Sirsa- India TV Hindi
मां और उसके चार बच्चों की तस्वीर सामने आई Image Source : INDIA TV

सिरसा: हरियाणा के सिरसा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। महिला के 2 लड़के और 2 लड़कियां हुई हैं और सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। इन बच्चों के जन्म लेने से महिला के पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?

मामला सिरसा के गांव टीटू खेड़ा का है। यहां एक महिला द्वारा 4 बच्चों को जन्म देना चर्चा का विषय बना हुआ है। सिरसा में भी ऐसा केस बीते कई सालों में न देखा गया और न ही सुना गया। परिवार वालों का कहना है कि डिलीवरी से पहले उनकी इच्छा थी कि लड़की हो लेकिन एक साथ 2 लड़के और 2 लड़कियों का होना किसी चमत्कार से कम नहीं है। 

चारों बच्चे और मां एकदम स्वस्थ हैं। इन चारों बच्चों को संभालने के लिए पूरा परिवार लगा हुआ है। बच्चों को गोद में लेने के लिए लोगों के बीच होड़ लगी हुई है। लोग इन चार बच्चों को देखने के लिए उनके घर पर बधाई देने पहुंच रहे हैं। 

बता दें कि सोनू और रज्जो की शादी एक साल पहले हुई थी। सोनू गांव में ही खेती बाड़ी और मजदूरी का काम करता है। 14 मई को सिविल अस्पताल में रज्जो को डिलीवरी के लिए ले जाया गया था। इस दौरा सिजिरियन डिलिवरी हुई। इसके बाद 4 जून को महिला को हॉस्पिटल से छुट्‌टी मिल गई। 

परिजनों का कहना है कि चार बच्चों के पैदा होने से चमत्कार जैसा लग रहा है। सभी लोग खुश हैं और बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। हालांकि डिलीवरी से पहले केवल एक बेटी की इच्छा थी।

गांव के सरपंच ने कही ये बात

गांव के सरपंच सोनू ने कहा कि सभी गांव वाले खुश हैं और आसपास के इलाकों में उनके गांव की चर्चा हो रही है। उन्होंने बताया कि कई साल पहले भी गांव में एक साथ तीन बच्चे पैदा हुए थे। सोनू ने कहा कि सरकार को भी इस परिवार की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव की पंचायत से जो भी मदद हो सकेगी वो करेंगे। (इनपुट: विक्रम जीत)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।