1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. Haryana Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा में कब-कब हैं चुनाव? इलेक्शन कमीशन ने की घोषणा

Haryana Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा में कब-कब हैं चुनाव? इलेक्शन कमीशन ने की घोषणा

 Written By: Amar Deep Sudhanshu Gaur
 Published : Mar 16, 2024 04:11 pm IST,  Updated : Mar 16, 2024 07:07 pm IST

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। ऐसे में सभी पार्टियों ने आगामी चुनाव के लिए कमर कस ली है। यहां जानें हरियाणा में कब होंगे लोकसभा चुनाव...

हरियाणा लोकसभा चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा हुई।- India TV Hindi
हरियाणा लोकसभा चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा हुई। Image Source : INDIA TV

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने शनिवार (16 मार्च) को 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ये अहम जानकारी दी है। चुनाव आयोग ने बताया है कि लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल से होगी। वहीं, आखिरी चरण का मतदान 01 जून को होगा।

हरियाणा में कब होंगे चुनाव?

वहीं हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर एक साथ ही मतदान होगा। यहां छठे चरण में 25 मई को मतदान कराया जाएगा। इसके साथ ही करनाल विधानसभा सीट पर भी इसी दिन मतदान कराया जाएगा। इसके साथ ही 04 जून को पूरे देश के साथ यहां भी मतगणना होगी और परिणामों का ऐलान किया जाएगा। 

इन 10 सीटों पर 25 मई को छठे चरण में मतदान-

  1. अंबाला
  2. कुरूक्षेत्र
  3. सिरसा
  4. हिसार
  5. करनाल
  6. सोनीपत
  7. रोहतक
  8. भिवानी-महेंद्रगढ़
  9. गुड़गांव
  10. फरीदाबाद

सात चरणों में होगा लोकसभा चुनाव

पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का 26 अप्रैल, तीसरे चरण का 07 मई, चौथे चरण का मतदान 13 मई, पांचवें चरण का मतदान 20 मई, छठे चरण का मतदान 26 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को संपन्न कराया जाएगा। इसके साथ ही पूरे देश में मतगणना 4 जून को संपन्न होगी।

 26 विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव

लोकसभा चुनावों के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराया जाएगा। इसमें बिहार की एक, गुजरात की पांच, हरियाणा की एक, झारखंड की एक, महाराष्ट्र की एक, त्रिपुरा की एक, उत्तर प्रदेश की चार, पश्चिम बंगाल की दो, तेलंगाना की एक, हिमाचल प्रदेश की छ:, राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु की एक विधानसभा सीटों पर उपचुनाव संपन्न होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।