1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. CBI को सौंपी गई नफे सिंह राठी हत्याकांड की जांच, आरोपी की कार का नंबर निकला फर्जी; अनिल विज ने कही ये बात

CBI को सौंपी गई नफे सिंह राठी हत्याकांड की जांच, आरोपी की कार का नंबर निकला फर्जी; अनिल विज ने कही ये बात

 Reported By: Kumar Sonu Written By: Amar Deep
 Published : Feb 26, 2024 04:09 pm IST,  Updated : Feb 26, 2024 04:30 pm IST

नफे सिंह राठी हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। डीसी शक्ति सिंह और एसपी अर्पित जैन ने दी इसकी जानकारी दी है।

नफे सिंह राठी। (फाइल फोटो)- India TV Hindi
नफे सिंह राठी। (फाइल फोटो) Image Source : INDIA TV

झज्जर: हरियाणा के इनोलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं विपक्ष की ओर से सरकार पर लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं। विपक्ष ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने की मांग की थी। वहीं गृहमंत्री अनिल विज ने भी मामले की जांच सीबीआई को दिए जाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद अब नफे सिंह राठी हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। डीसी शक्ति सिंह और एसपी अर्पित जैन ने दी इसकी जानकारी दी है। वहीं एसपी अर्पित जैन ने इस मामले में अभी तक किसी भी गिरफ्तारी से इनकार किया है।

जिसपर शक है उससे की जा रही पूछताछ

एसपी अर्पित जैन ने कहा है कि जिस पर भी रत्ती भर शक है, उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को राउंडअप किया गया है। मामले को सुलझाने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। बता दें कि अभय चौटाला और नफे सिंह के परिजनों ने पुलिस को 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया हुआ है। उनका कहना है कि अगर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो बड़ा फैसला लेंगे। वहीं अब नफे सिंह राठी के शव का पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी की जा रही है। आज शाम 5 बजे बहादुरगढ़ के रामबाग में नफे सिंह राठी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विपक्ष ने कानून व्यवस्था खराब होने का लगाया आरोप

वहीं अभी तक पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि नफे सिंह हत्याकांड में इस्तेमाल कार फरीदाबाद की थी। वहीं कार का नंबर फर्जी निकला है। इसके साथ ही पुलिस को एक शुटर के सुराग भी मिले हैं। बता दें कि हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को विधानसभा को आश्वासन दिया था कि इनेलो की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या की जांच सीबीआई को सौंपा जाएगा। दिल्ली से सटे हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने राठी और पार्टी के एक अन्य कार्यकर्ता की हत्या कर दी थी। लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्तों पहले हुए इस हमले को लेकर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। विपक्ष ने भाजपा शासित राज्य में कानून-व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाया। 

(झज्जर से सुनील कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- 

VIDEO: नफे सिंह राठी मर्डर केस में पूर्व विधायक समेत 7 लोगों पर FIR, सामने आया हत्यारों का CCTV फुटेज

नफे सिंह राठी की हत्या, सियासी रंजिश या कोई और वजह... उठे ये सवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।