1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. VIDEO: नफे सिंह राठी मर्डर केस में पूर्व विधायक समेत 7 लोगों पर FIR, सामने आया हत्यारों का CCTV फुटेज

VIDEO: नफे सिंह राठी मर्डर केस में पूर्व विधायक समेत 7 लोगों पर FIR, सामने आया हत्यारों का CCTV फुटेज

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Feb 26, 2024 09:23 am IST,  Updated : Feb 26, 2024 10:05 am IST

पुलिस ने नफे राठी के भांजे राकेश उर्फ संजय के बयान पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक, मौजूदा चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश राठी और ससुर कर्मवीर राठी, देवर कमल राठी, पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के पुत्र शतीश राठी, पोते गौरव व राहुल व पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सीसीटीवी में संदिग्ध हत्यारों की कार- India TV Hindi
सीसीटीवी में संदिग्ध हत्यारों की कार Image Source : INDIA TV

हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की मर्डर के बाद मनोहर लाल के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार सवालों के घेरे में आई है। कांग्रेस-इनेलो सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेर रहे हैं तो पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें अभी तक सुरक्षा नहीं दी गई है। परिवार की जान को भी खतरा है। इस बीच बहादुरगढ़ पुलिस ने पूर्व विधायक नरेश कौशिक समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद व कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पूर्व विधायक नरेश कौशिक समेत इन लोगों पर एफआईआर

पुलिस ने कार चालाक और नफे राठी के भांजे राकेश उर्फ संजय के बयान पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक, मौजूदा चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश राठी और ससुर कर्मवीर राठी, देवर कमल राठी, पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के पुत्र शतीश राठी, पोते गौरव व राहुल व पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 नफे राठी के भांजे ने दिया पुलिस को बयान

 नफे राठी के भांजे ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि हमलावरों ने उनसे कहा कि तुझे जिंदा छोड़ रहे हैं, जाकर इनके घर बता दिया कि नरेश कौशिक, कर्मबीर राठी, सतीश राठी आदि के खिलाफ कभी भी अदालत गए तो सारे परिवार को जान से मार देंगे। थाना लाइनपार प्रभारी संदीप ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

 सामने आए हत्यारों के सीसीटीवी फुटेज 

नफे सिंह राठी की हत्या से जुड़े कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। हमलावरों की संख्या करीब पांच बताई जा रही है। सीसीटीवी में आई10 गाड़ी दिख रहा है जिसमें सवार होकर शूटर्स आये थे। पुलिस को वारदात की जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध कार नज़र आई है। गाड़ी के नंबर को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। बता दें कि रविवार को नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

इनपुट- सुनील कुमार सिंह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।