1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. नूंह में पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों को रौंदा, 16 साल की लड़की समेत 2 की मौत

नूंह में पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों को रौंदा, 16 साल की लड़की समेत 2 की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 25, 2023 08:08 pm IST,  Updated : Feb 25, 2023 08:08 pm IST

मुबारक अपने दोस्त असगर की पत्नी वारिसा और उसकी बेटी तफसीरा के साथ मोटरसाइकिल से फिरोजपुर झिरका जा रहा था, लेकिन ठेकरी गांव के पास पिकअप जीप ने तीनों को रौंद दिया।

Nuh Accident, Nuh Accident News, Nuh Accident Girl Death, Haryana Accident- India TV Hindi
हरियाणा के नूंह में सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

नूंह: हरियाणा के नूंह में दिल्ली-अलवर हाईवे पर हुए एक भीषण एक्सिडेंट में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाईवे पर ठेकरी गांव के पास एक पिकअप जीप ने मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों को रौंद दिया, जिसके कारण 16 साल की एक लड़की समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना के बाद जीप का ड्राइवर भाग गया।

‘पुलिस ने दर्ज की है FIR’

अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि फिरोजपुर झिरका पुलिस थाने में इस बाबत एक FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान नूंह जिले के मल्हका गांव निवासी 40 साल के मुबारक और 16 साल की तफसीरा के रूप में हुई है, जबकि घायल महिला की पहचान वारिसा के रूप में की गई, जो तफसीरा की मां है। अधिकारी ने बताया कि मुबारक अपने दोस्त असगर की पत्नी वारिसा और उसकी बेटी तफसीरा के साथ मोटरसाइकिल से फिरोजपुर झिरका जा रहा था, लेकिन ठेकरी गांव के पास पिकअप जीप ने तीनों को रौंद दिया।

‘गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार’
पुलिस के मुताबिक, मुबारक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल तफसीरा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर अपनी गाड़ी को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उसने कहा जल्द ही पिकअप जीप के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इलाके में पहले भी ऐसे भीषण ऐक्सिडेंट हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।