1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. भतीजी के साथ कई बार किया दुष्कर्म, वीडियो बना करने लगा ब्लैकमेल, अब खा रहा जेल की हवा

भतीजी के साथ कई बार किया दुष्कर्म, वीडियो बना करने लगा ब्लैकमेल, अब खा रहा जेल की हवा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 25, 2024 08:27 pm IST,  Updated : Jan 25, 2024 08:32 pm IST

हरियाणा के एक शख्स ने रिश्ते में लगने वाली भतीजी के साथ कई बार दुष्कर्म को अंजाम दिया। युवती की शिकायत के बाद कोर्ट ने आज दोषी को 10 साल की कैद की सजा सुनाई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

हरियाणा में एक आरोपी को दुष्कर्म मामले में सजा सुनाई गई है। आरोपी ने रिश्ते में लगने वाली भतीजी के साथ कई बार दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया था। मामला जींद जिले का है। अदालत ने कई बार दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल करने के जुर्म में व्यक्ति को गुरुवार को 10 साल की कैद की सजा सुनाई। 

11 हजार रुपये का जुर्माना भी 

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. चंद्रहास की अदालत ने दोषी पर 11 हजार रुपये का जुर्माने भी लगाया है। अर्थदंड की अदायगी नहीं करने पर दोषी को एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, सदर थाना नरवाना इलाके की एक युवती ने 2 जून 2022 को गढ़ी थाने को दी शिकायत में बताया था कि दिसंबर 2018 में उसके रिश्ते के चाचा ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। 

वीडियो बना करने लगा ब्लैकमेल

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था कि वीडियो के आधार पर व्यक्ति उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और रुपये भी ऐंठता रहा। गढी थाने ने पीड़िता की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म करने, बंधक बनाने, नशीला पदार्थ व धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। 

ये भी पढ़ें-

दांव या मजबूरी, ममता बनर्जी के I.N.D.I.A अलायंस से किनारा करने की क्या हैं वजहें? जानिए

बंगाल में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की एंट्री, बीच में ही छोड़ दिल्ली लौटे राहुल गांधी, क्या है वजह?

सरकार ने वीरता पुरस्कारों का किया ऐलान, 6 कीर्ति चक्र, 16 शौर्य चक्र और 53 सेना मेडल दिया जाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।