1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. जींद में होटल मालिक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में 2 बहनों को बताया मौत का जिम्मेदार

जींद में होटल मालिक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में 2 बहनों को बताया मौत का जिम्मेदार

 Published : Nov 30, 2023 01:44 pm IST,  Updated : Nov 30, 2023 02:35 pm IST

पुलिस के मुताबिक मृतक का एक युवती से प्रेम प्रसंग था और कुछ दिनों से दोनों की बातचीत नहीं होने से वह परेशान था। सुसाइड नोट में युवती का फोन नंबर व पता भी दर्ज है।

होटल संचालक ने ट्रेन...- India TV Hindi
होटल संचालक ने ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

हरियाणा में जींद जिले के जुलानी रेलवे फाटक के निकट एक होटल संचालक द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सुसाइड का यह मामला प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है। मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने इस कदम के लिए एक युवती और उसकी बहन को जिम्मेदार ठहराया है। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) मामले की जांच कर रही है।

युवती से बातचीत ना होने से परेशान था युवक

पुलिस ने बताया कि युवक ने जुलानी गांव रेल फाटक के निकट मंगलवार को जींद से कुरूक्षेत्र जा रही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कैरखेड़ी गांव निवासी 24 वर्षीय विनोद के तौर पर की गई है। विनोद कैरखेड़ी गांव के ही साहिल नामक व्यक्ति के साथ मिलकर नरवाना रोड पर एक होटल का संचालन करता था। पुलिस के मुताबिक मृतक का एक युवती से कथित प्रेम प्रसंग था और कुछ दिनों से दोनों की बातचीत नहीं होने से वह परेशान था।

सुसाइड नोट में युवती का फोन नंबर-पता दर्ज

प्रवक्ता ने बताया कि सुसाइड नोट में युवती का फोन नंबर व पता भी दर्ज है। उन्होंने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेलवे थाना के जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।