1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा: घर में जबरन घुसकर पड़ोसी ने 13 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, पिता पहुंचे तो हुआ फरार

हरियाणा: घर में जबरन घुसकर पड़ोसी ने 13 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, पिता पहुंचे तो हुआ फरार

 Published : Feb 07, 2024 10:41 pm IST,  Updated : Feb 07, 2024 10:41 pm IST

मंगलवार को 13 वर्षीय लड़की घर में अकेली थी, उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अक्षयू घर में जबरन दाखिल हो गया और नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। संयोगवश पिता उसी समय घर पहुंचा जिसे देख आरोपी मौके से फरार हो गया।

पड़ोसी ने नाबालिग से...- India TV Hindi
पड़ोसी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

हरियाणा के जींद जिले के नरवाना सदर थाना क्षेत्र में पड़ोस के रहने वाले व्यक्ति द्वारा घर में जबरन घुसकर किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने पिता की तहरीर के हवाले से बताया कि मंगलवार को 13 वर्षीय लड़की घर में अकेली थी, उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अक्षयू घर में जबरन दाखिल हो गया और नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत के मुताबिक संयोगवश पिता उसी समय घर पहुंचा जिसे देख आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रवक्ता ने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया कि पूर्व में भी आरोपी उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत कर चुका है।

नशे की गोलियां देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

वहीं, सोनीपत जिले में खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा को नशे की गोलियां देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ने तहरीर दी है कि उनकी नाबालिग बेटी पड़ोस के गांव में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। पिता ने अपनी तहरीर में कहा है कि आरोपी ने कई बार नशे की गोलियां देकर उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया और जातिसूचक टिप्पणी करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से उनकी बेटी डरी-सहमी रहने लगी।

पुलिस प्रवक्ता देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कानून और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और प्रकरण की जांच की जा रही है। (इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।