1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. चंद्रयान-4 वाले बयान पर बुरे फंसे सीएम खट्टर, मुख्यमंत्री आवास के बाहर यूथ कांग्रेस ने अनोखे ढंग में किया प्रदर्शन

चंद्रयान-4 वाले बयान पर बुरे फंसे सीएम खट्टर, मुख्यमंत्री आवास के बाहर यूथ कांग्रेस ने अनोखे ढंग में किया प्रदर्शन

 Published : Sep 08, 2023 05:42 pm IST,  Updated : Sep 09, 2023 12:04 am IST

चंद्रयान-4 के बयान को लेकर सीएम मनोहर लाल बुरी तरह घिरे हुए हैं। इस बयान को लेकर यूथ कांग्रेस ने आज सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंद्रयान-4 पर सबसे पहले सीएम मनोहर लाल को जाना चाहिए ताकि वो वहां जाकर रोजगार ढूंढ सकें।

Youth Congress protest- India TV Hindi
यूथ कांग्रेस ने सीएम आवास के बाहर किया प्रदर्शन Image Source : SOCIAL MEDIA

चंडीगढ़: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का एक बयान इस वक्त काफी सुर्खियां बटोर रहा है। सीएम मनोहर लाल के 'चंद्रयान-4' वाले बयान की विपक्ष जमकर आलोचना कर रहा है। सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा के हांसी में मंच से ये बयान तब दिया जब एक महिला ने उनसे कहा कि रोजगार लगाने के लिए यहां फैक्ट्री लगा दी जाए। महिला की इस बात पर मुख्यमंत्री खट्टर महिला से कहने लगे कि जब चंद्रयान-4 जाएगा तो उस पर भेजेंगे। इसी बयान को लेकर यूथ कांग्रेस सड़क पर उतर गई और सीएम आवास के पास जाकर विरोध प्रदर्शन किया। 

सांकेतिक चंद्रयान-4 लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 

हालांकि सीएम आवास पर पुलिस ने पहले से ही बैरीकेट्स लगाए हुए थे। खास बात ये थी कि इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने साथ चंद्रयान-4 का एक सांकेतिक पोस्टर भी लेकर आए थे। उनका कहना था कि सबसे पहले चंद्रयान-4 पर अगर बैठने का प्रावधान होगा तो सीएम मनोहर लाल को जाना चाहिए, ताकि वो वहां रोजगार ढूंढ सकें। इतना ही नहीं,यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इसरो से भी हम अपील करेंगे, अगर चंद्रयान-4 से आप किसी को चांच पर भेज पाएंगे तो सीएम मनोहर लाल को भेजिएगा। उन्होंने संदीप सिंह के मुद्दे को लेकर भी सरकार को घेरने का प्रयास किया। 

सीएम खट्टर ने चंद्रयान-4 को लेकर क्या कहा था?
प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस ने चंद्रयान-4 का सांकेतिक पोस्टर प्रशासनिक अधिकारी को दिया ताकि वो इसे सरकार तक पहुंचा सकें। गौरतलब है कि हिसार के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जनसभा में पहुंची एक महिला ने सीएम खट्टर से कहा था कि हमारे यहां रोजगार के लिए एक फैक्ट्री लगाने का कष्ट करें ताकि हम महिलाएं काम कर सकें। महिला की इस बात पर सीएम खट्टर ने उससे कहा था कि अगली बार चांद पर जब चंद्रयान-4 जाएगा, तुमको उसमें भेजेंगे। सीएम खट्टर को इस बयान को लेकर तमाम विपक्षी दल घेर रहे हैं।

(रिपोर्ट- अमित भटनागर)

ये भी पढे़ं-

भगवान जुगल किशोर मंदिर में अब तक की सबसे निंदनीय घटना, पन्ना राजपरिवार की सदस्य ने अभद्रता के साथ रुकवाई आरती; VIDEO

प्रशांत किशोर ने I.N.D.I.A एलायंस के नामकरण के पीछे की समझाई 'टेक्टिक्स', जानिए क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।