1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. पति की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची थी महिला, सब इंस्पेक्टर के दोस्तों ने किया गैंगरेप

पति की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची थी महिला, सब इंस्पेक्टर के दोस्तों ने किया गैंगरेप

 Published : Sep 05, 2023 01:50 pm IST,  Updated : Sep 05, 2023 01:50 pm IST

हरियाणा के पलवल में एक महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह थाने में अपने पति की शिकायत लेकर गई थी तो सब इंस्पेक्टर के कुछ जानने वालों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

Palwal Gangrape, Palwal Haryana Gangrape, Gangrape- India TV Hindi
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने पूरी वारदात की वीडियो भी बनाई है। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL IMAGE

पलवल: हरियाणा के पलवल से आई एक हैरान कर देने वाली खबर में एक महिला ने एक सब इंस्पेक्टर के दोस्तों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब वह अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची थी, तो उसके साथ इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि जब आरोपी उसके साथ गैंगरेप कर रहे थे, तो सब इंस्पेक्टर भी वहीं मौजूद था। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, हालांकि अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

23 जुलाई की है घटना

हैरान करके रख देने वाली यह वारदात 23 जुलाई की बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला हसनपुर पुलिस स्टेशन गई थी जहां उसकी मुलाकात आरोपी सबइंस्पेक्टर शिवचरण से हुई थी। महिला का आरोप है कि जब उसने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की गुहार लगाई तो उसकी एक न सुनी गई। फिर उसे बहाने से पास स्थित खेत में बल्ली नाम के एक शख्स से मिलने के लिए भेज दिया जहां उसने निरंजन और भीम नाम के दो और लोगों के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया और उसके साथ रेप किया।

महिला को बेचा भी!
महिला का आरोप है कि तीनों ने पूरी वारदात को कैमरे में भी रिकॉर्ड किया है। उसने कहा कि बाद में तीनों ने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी और एक अन्य महिला के घर ले जाकर रात भर रखा, और फिर रेप किया। महिला का कहना है कि बाद में उसे बिजेंद्र नाम के शख्स को बेच दिया गया। पुलिस महिला की शिकायत पर जांच में जुट गई है और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में सब इंस्पेक्टर समेत कुल 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।