1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. Haryana Election Result 2024: ये बड़े नाम जिनकी सीटों पर टिकीं सभी की नजरें

Haryana Election Result 2024: ये बड़े नाम जिनकी सीटों पर टिकीं सभी की नजरें

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 08, 2024 06:00 am IST,  Updated : Oct 08, 2024 06:00 am IST

हरियाणा में चुनाव मैदान में ऐसे कई बड़े चेहरे हैं, जिनकी जीत-हार पर सभी की नजरें टिकी हैं। इनमें विनेश फोगाट और दीपक हुड्डा का नाम भी शामिल है।

आज आएंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे- India TV Hindi
आज आएंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे Image Source : PTI

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था। आज सभी सीटों के नतीजे आएंगे। आज साफ हो जाएगा कि कांग्रेस 10 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है या फिर बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाएगी। हरियाणा में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी में ही है। वहीं, चुनाव मैदान में ऐसे कई बड़े चेहरे हैं, जिनकी जीत-हार पर सभी की नजरें टिकी हैं। इनमें रेसलर विनेश फोगाट, भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा, देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल का नाम शामिल हैं।

इन उम्मीदवारों पर रहेंगी सभी की नजरें- 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सीट- गढ़ी सांपला-किलोई

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनकी पकड़ मजबूत पकड़ है। हुड्डा दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। कांग्रेस को बहुमत मिलता है तो उन्हें सीएम पद का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। 

नायब सिंह सैनी, सीट- लाडवा

मनोहर लाल खट्टर को हरियाणा से दिल्ली भेजे जाने के बाद नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री की कमान सौंपी गई थी। वह कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस के मेवा सिंह है। पिछली बार लाडवा सीट से मेवा सिंह ने जीत का परचम लहराया था।

अनिल विज, सीट- अंबाला कैंट

विज हरियाणा बीजेपी का बड़ा पंजाबी चेहरा हैं। दो बार मंत्री रह चुके विज अंबाला कैंट सीट से कैंडिडेट थे और चुनाव के बीच में ही सीएम पद पर दावा ठोंक दिया था। 1967 से लेकर 2019 तक यहां ज्यादातर पंजाबी समाज से आने वाले ही विधायक बनते आए हैं।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, सीट- उचाना

जेजेपी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उचाना सीट से चुनावी मैदान में है। पिछले पांच साल तक वह बीजेपी के साथ सरकार में थे। लोकसभा चुनाव 2024 में जब उनकी बीजेपी के साथ सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनी तो गठबंधन टूट गया। 2019 में दुष्यंत चौटाला उचाना सीट ही से चुनाव जीते थे।

विनेश फोगाट, सीट– जुलाना

पेरिस ओलंपिक 2024 से लौटने के बाद विनेश फोगाट ने सियासत में आने का फैसला लिया। विनेश फोगाट कांग्रेस के टिकट पर जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। जुलाना विनेश का ससुराल भी है। विनेश के खिलाफ बीजेपी ने पायलट रह चुके योगेश बैरागी को टिकट दिया है। 

दीपक निवास हुड्डा, सीट- महम

भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक निवास हुड्डा को बीजेपी ने महम सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। दीपक पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। दीपक को टिकट दिए जाने पर महम के कई बीजेपी नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस ने यहां पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी के बेटे बलराम दांगी को उम्मीदवार बनाया है। 

सावित्री जिंदल, सीट- हिसार

देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल हिसार सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद नवीन जिंदल की मां हैं। सबसे अमीर महिला होने के साथ-साथ सावित्री जिंदल हरियाणा में मंत्री भी रह चुकी हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सावित्री जिंदल ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। सावित्री जिंदल ने बीजेपी से टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने अपने पुराने नेता और आरएसएस से जुड़े डॉ. कमल गुप्ता को ही टिकट दिया था।

ये भी पढ़ें- 

CM पद की दावेदारी पर अब कुमारी शैलजा की आई प्रतिक्रिया, बोलीं- दावा चाहे कोई करे...

CM पद के लिए चर्चा में हुड्डा और शैलजा, कहीं खेल ना कर दे कोई छुपा रुस्तम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।