1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ब्लड प्रेशर हाई होने पर नहीं पड़ेगी दवा की जरूरत, ये 5 चीजें नेचुरली बीपी को कम करती हैं

ब्लड प्रेशर हाई होने पर नहीं पड़ेगी दवा की जरूरत, ये 5 चीजें नेचुरली बीपी को कम करती हैं

 Written By: Bharti Singh
 Published : Dec 08, 2023 12:05 pm IST,  Updated : Dec 08, 2023 12:05 pm IST

Food To Control High Blood Pressure: आजकल लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी सबसे ज्यादा हो रही है। खराब लाइफस्टाइल, तनाव और फिजिकल एक्टिविटी कम होने से ये समस्या और बढ़ रही है। आप खाने में इन 5 चीजों को शामिल कर बीपी को कंट्रोल कर सकते हैं।

Food For High BP- India TV Hindi
हाई ब्लड प्रेशर के लिए भोजन Image Source : FREEPIK

सर्दियों में शारीरिक व्यायाम कम हो जाता है। शरीर में विटामिन डी और दूसरे पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। ऐसे में ब्लड प्रेशर हाई होने का खतरा बढ़ जाता है। ठंड में बीपी को कंट्रोल रखने के लिए डाइट में कुछ खास चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। आपको मैग्नीशियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर सिर्फ दवा ही नहीं बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने से भी कंट्रोल हो सकता है। आज हम आपको ऐसे 5 फूड के बारे में बता रहे हैं जो बीपी को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

  1. पत्तेदार साग- सर्दियों में पत्तेदार साग जरूर खाने चाहिए। पालक, बथुआ, सरसों का साग और दूसरे हरे पत्ते के साग पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। साग में पोटेशियम और नाइट्रेट और विटामिन पाए जाते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को आराम देने में मदद करते हैं। इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
  2. बैरीज- ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए डाइट में बैरीज जरूर शामिल करें। आप स्ट्रॉबेरी, रास्पबैरी, ब्लू बैरी या दूसरी बैरीज का सेवन कर सकते हैं। बैरीज में एंटीऑक्सिडेंट और फ्लेवोनोइड से भरपूर होती हैं। स्ट्रॉबेरी खाने से ब्लड फ्लो में सुधार आता है। इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।
  3. चुकंदर- ठंड में चुकंदर का सीजन होता है। चुकंदर खाने से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। बीटरूट में भरपूर आयरन पाया जाता है जिससे हीमोग्लोबिन की मात्रा ठीक रहती है। इसमें हाई नाइट्रेट सामग्री होने की वजह से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। आप सलाद, सूप या फिर सब्जी के रूप में इसे खा सकते हैं।
  4. दलिया- दलिया जिसे ओटमील भी कहते हैं बहुत ही फायदेमंद होता है। दलिया फाइबर से भरपूर होता है। जई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखकर और लंबे समय तक पेट फुल होने वाली फीलिंग देता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। ओटमील वजन घटाने में भी मदद करता है।
  5. केला- सबसे सस्ता लेकिन सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद फल है केला। रोजाना केला खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में पोटेशियम मिलता है। केला खाने में सोडियम के लेवल भी कंट्रोल रहता है। इसके सेवन से हेल्दी ब्लड प्रेशर को मेंटेन करने में मदद मिलती है।

Vitamin D: हड्डियों को खोखला बना सकती है विटामिन डी की कमी, नजरअंदाज करने से बढ़ जाएंगी ये बीमारी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।