1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एड़ी के दर्द से राहत दिलाएगा आक का पत्ता, ऐसे करें इस्तेमाल

एड़ी के दर्द से राहत दिलाएगा आक का पत्ता, ऐसे करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Nov 10, 2021 01:12 pm IST,  Updated : Nov 10, 2021 01:13 pm IST

एड़ी में दर्द कई बार वजन बढ़ने, लंबे समय तक खड़े रहने, ऊंची एड़ी वाले जूते आदि के कारण भी हो सकता है। ऐसे में आप आक के पत्तों का यूं इस्तेमाल कर सकते हैं।

Aak leaves for heel pain - India TV Hindi
Aak leaves for heel pain  Image Source : PIXABAY.COM/INSTA/LEANNESKLAVENITIS

अधिकतर लोगों को हील पेन यानी एड़ी के दर्द की शिकायत होती हैं। वैसे तो एड़ी में दर्द कई कारणों से हो सकता है, जिसमें बढ़ा हुआ वजन, लंबे समय तक खड़े रहना, ऊंची एड़ी वाले जूते या सैंडिल पहनना या फिर एक्सरसाइज आदि शामिल है। 

आयुर्वेद के अनुसार शरीर में वात और पित्त बढ़ने के कारण भी एड़ियों में दर्द की समस्या हो जाती है। एड़ी में दर्द से युवा भी काफी परेशान रहते हैं। युवाओं में इस समस्या का सबसे अधिक कारण यूरिक एसिड का बढ़ा हुआ होना माना जाता है। लेकिन योग, अच्छी डाइट और पूरी नींद के द्वारा इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। 

ब्लड शुगर कंट्रोल करने का अचूक उपाय है तेज पत्ता, बस ऐसे करें सेवन

आयुर्वेद के अनुसार एड़ी के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आक का पत्ता काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दें इसे मदार, आर्क और अकौआ के नाम से भी जाना जाता है। 

आमतौर पर लोग इस पौधे को जहरीला मानते हैं और इससे दूरियां बनाए रखते हैं लेकिन सेहत के लिए ये पौधा अत्यधिक लाभकारी है।  स्वामी रामदेव से जानिए एड़ी के दर्द से निजात पाने के लिए कैसे करें इस पौधे का इस्तेमाल। 

Aak leaves for heel pain
Image Source : INSTAGRAM/PIYALI141196Aak leaves for heel pain

एड़ी के दर्द से राहत पाने के लिए ऐसे करें आक के पत्तों का इस्तेमाल

एड़ी के दर्द  से छुटकारा पाने के लिए थोड़े से पानी में थोड़े से आक के पत्ते डाल दें। इसके साथ ही इसमें थोड़ा सा नमक, अजवाइन, सौंफ डालकर उबाल लें। इसके बाद गुनगुने पानी से एड़ी को धो लें। इसके बाद आक का पत्ता लें और एड़ी के ऊपर रख लें। इसके बाद इसे किसी कपड़े से बांध लें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

मूली के साथ बिल्कुल भी न करें इन 4 चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

एड़ी के दर्द से निजात दिलाएंगे ये उपाय

  1. हल्दी, मेथी, सौंठ को बराबर मात्रा में पीसकर पाउडर बना लें। इसके बाद रोजाना 2-2 ग्राम खाने से पहले सुबह-शाम सेवन कर लें। 
  2. अश्वगंधा, मोरिंगा का सेवन करें। इससे भी एड़ी के दर्द में लाभ मिलेगा।  
  3. सुराजान और वातारि चूर्ण का सेवन भी कर सकते हैं। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।