1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं रहता तो इस तरह करें अनार के फूल का सेवन

ब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं रहता तो इस तरह करें अनार के फूल का सेवन

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Aug 27, 2021 01:48 pm IST,  Updated : Aug 27, 2021 03:29 pm IST

डायबिटीज के वो मरीज जो रोज-रोज ब्लड शुगर अनियंत्रित रहने से परेशान रहते हैं उनके लिए अनार का फूल बहुत फायदेमंद हो सकता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं रहता तो करें अनार के फूल का यूं सेवन- India TV Hindi
ब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं रहता तो करें अनार के फूल का यूं सेवन Image Source : PEXEL.COM

स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसमें जीवन में सकारात्मक रहना, व्यायाम करना और स्वस्थ खाद्य पदार्थों का सेवन करना शामिल है।  प्रकृति में कई चीजें उपलब्ध है जिनका सेवन करके आप स्वस्थ्य रहने के साथ बीमारियों से दूर रह सकते हैं। 

ऐसे में एक चीज है अनार। ये सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अनार के छोटे-छोटे दानों में रस भरा होता है लेकिन आपको बता दें ये एक ऐसा फल है जिसके बीज और छिलके में भी कई गुण छिपे होते हैं। इतना ही नहीं इसका फूल भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अनार का फूल ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ कई बीमारियों से बचा सकता है। जानिए अनार के फूल का सेवन करने से होने वाले लाभ के बारे में। 

सुबह खाली पेट इस तरह खाएं मखाने, इन्फर्टिलिटी की परेशानी दूर होने के साथ कंट्रोल होगा वजन

अनार के फूल में पाए जाने वाले तत्व

अनार के फूल में विटामिन ए, सी और ई और फोलिक एसिड भी होता है| इसमें एंटी आक्सीडेंट, एंटी वाययल गुण भी पाए जाते हैं। 

डायबिटीज में लाभकारी

औषधीय गुणों से भरपूर अनार के फूल डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है। यह शरीर में ग्लूकोज को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। शरीर में जब डायबिटीज अनियंत्रित हो जाता है तब ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की संभावना बढ़ जाती है जिससे दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में अनार के फूल का का सेवन ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही दिमाग शांत रहता है। 

अधिक मात्रा में मौसम्बी का जूस पीना खतरनाक, सेहत पर पड़ता है बुरा असर

कैसे करें अनार के फूल का सेवन

अनार के फूल को अगर आप कच्चा खा सकते हैं तो 1-2 फूल लेकर चबाकर खा लें। इसके अलावा आप इस फूल की चाय बनाकर पी सकते हैं। चाय बनाने के लिए कुछ अनार के फूलों को सुखा लें। अब एक पैन में एक कप पानी गर्म कर लें। गर्म हो जाने के बाद इसमें कुछ फूल डाल दें। 2-3 मिनट धीमी आंच में पकाने के बाद इसे कप में छान लें। 

ब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं रहता तो करें अनार के फूल का यूं सेवन
Image Source : PEXEL.COMब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं रहता तो करें अनार के फूल का यूं सेवन

अनार के फूल के अन्य फायदे

इम्यूनिटी मजबूत करता है

अनार के फूल में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसके सेवन से आप कई तरह के बैक्टीरिया जनित इन्फेक्शन से खुद को बचा सकते हैं। 

किडनी के मरीज इन चीजों से करें परहेज, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर 

स्किन को बनाए हेल्दी
हर किसी की चाहत होती है कि उसका बेदाग और निखरा चेहरा है। ऐसे में अनार का फूल काफी फायदेमंद होता है।

कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ के लिए अच्छा
शरीर में सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हार्ट है। यह पूरे शरीर में ब्लड पंप करता है, जो न केवल ऑक्सीजन बल्कि शरीर के विभिन्न कार्यों का सर्पोट करने के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी पहुंचाता है। यदि हृदय के स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखा गया तो आपको आलस्य, सुस्त और ऊर्जा की कमी महसूस  होगी। ऐसे में आप अनार के फूल का सेवन कर सकते हैं। 

वजन कम करने में सहायक
अनार के फूल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट न सिर्फ आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते है, बल्कि शरीर में जमा फैट को खत्म कर आपको स्वस्थ भी रखते है। हालांकि, इसका ज्यादा फायदा पाने के लिए एक्सरसाइज आदि जरूर करें। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।