1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. AIIMS के डॉक्टर ने बताया लिवर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है ये सब्जी, आज ही डाइट में करें शामिल

AIIMS के डॉक्टर ने बताया लिवर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है ये सब्जी, आज ही डाइट में करें शामिल

 Written By: Ritu Raj
 Published : Mar 28, 2026 11:11 am IST,  Updated : Mar 28, 2026 11:11 am IST

लिवर हमारे शरीर का "पावरहाउस" है, जो टॉक्सिंस को बाहर निकालने और मेटाबॉलिज्म को सही रखने का काम करता है। एम्स के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी के अनुसार, खान-पान में थोड़े से बदलाव लिवर की सेहत को कई गुना सुधार सकते हैं।

AIIMS के डॉक्टर ने बताया लिवर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है ये सब्जी- India TV Hindi
AIIMS के डॉक्टर ने बताया लिवर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है ये सब्जी Image Source : FREEPIK

लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक होता है। अगर लिवर से जुड़ी समस्याएं हो जाए तो ये कई बीमारियों का कारण बन सकती है। इसकी वजह से फैटी लिवर, हेपेटाइटिस या लिवर सिरोसिस जैसी समस्याएं होती है। इसलिए लिवर को हेल्दी रखने के लिए अपने खान-पान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल कर आप अपने लिवर को ठीक रख सकते हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने एक वीडियो शेयर कर तीन ऐसी सब्जियों के बारे में बताया है जो लिवर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। 

चुकंदर

चुकंदर में बीटालेन और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह लिवर में सूजन को कम करता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। यह पित्त के प्रवाह को सुधारता है, जिससे शरीर की गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है। चुकंदर का जूस या सलाद लिवर डिटॉक्स के लिए बेहतरीन है।

फूलगोभी और ब्रोकली
ब्रोकली और फूलगोभी में ग्लूकोसाइनोलेट नाम का तत्व पाया जाता है। यह लिवर में नेचुरल सफाई करने वाले एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ाता है। यह लिवर को डैमेज से बचाता है और फैटी लिवर की समस्या को कम करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है।

करेला
करेला का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह खून को साफ करता है और लिवर को मजबूत बनाता है। ये स्किन को चमकदार भी बनाता है। यह लिवर को डिटॉक्स करता है, एंजाइम के उत्पादन को बढ़ाता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।