अजवाइन के पत्ते के फायदे: अजवाइन की पत्तियां, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है और इसलिए इन्हें बॉडी हीलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। गठिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम जोड़ों और इनके टिशूज पर हमला कर देता है और इससे दर्द और सूजन बढ़ जाती है। इस स्थिति में आप अजवाइन की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। पर सवाल ये है कि आप इन पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते है और ये किस प्रकार से इनके लक्षणों को कम करने में मददगार है। आइए, जानते हैं इन बारे में विस्तार से।
गठिया का दर्द वात के बढ़ने से भी बढ़ जाता है। इसके अलावा कई बार जोड़ों के बीच नमी का कम होना भी इस समस्या को बढ़ाता है। ऐसे में आप अजवाइन की पत्तियों से बने पानी का सेवन कर सकते हैं। आपको करना ये है कि अजवाइन की पत्तियों को पानी में उबालकर इसका अर्क निकाल लें। फिर इस पानी का सेवन करें। आपको ये काम रोजाना 1 हफ्ते तक सुबह खाली पेट करना है।
टिशूज का खराब होना, अक्सर आपके जोड़ों के बीच एक गैप पैदा करता है। इसके अलावा जिन लोगों को गठिया होती है उनकी हड्डियों में गैप बढ़ता जाता है और ऐसे में आप अजवाइन की पत्तियों का पानी अपनी नमी से टिशूज और हड्डियों की हीलिंग करता है और जोड़ों के दर्द को कम करता है।

गठिया के मरीजों में समय के साथ हड्डियों में सूजन और दर्द बढ़ता जाता है। ऐसे में अजवाइन का पानी एक गर्मी पैदा करता है और इस सूजन को कम करता है। इसके अलावा इसका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण गर्द को कम करता है और आपको बेहतर महसूस करवाने में मदद करता है। इस प्रकार से अजवाइन का पानी गठिया के दर्द को कम करने में मददगार है।
संपादक की पसंद