Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Diabetes : आलू बुखारा के सेवन से मिलेगा दोगुना फायदा, डायबिटीज के साथ मोटापा भी करेगा कम

Diabetes : आलू बुखारा के सेवन से मिलेगा दोगुना फायदा, डायबिटीज के साथ मोटापा भी करेगा कम

Written by: Sweety Gaur @sweety_gaur Published : Jun 29, 2022 09:05 am IST, Updated : Jun 29, 2022 09:40 am IST

आलू बुखारा आपने इसका नाम भी सुना होगा और इसे खाया भी होगा। दिखने में यह छोटे-छोटे सेब की तरह होता है। लेकिन गुण और स्वाद में ये काफी अलग होता है।

Aloo Bukhara- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Aloo Bukhara

Diabetes : आपने हमेशा अपने बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि फल खाना सेहत के लिए हमेशा अच्छा होता है। फल खाने से सेहत के साथ-साथ आप कई बीमारी से भी दूर रहते हैं। हर एक फल का अपना अलग महत्व होता है। जैसे हर मौसम के हिसाब से फलों में अलग-अलग गुण पाएं जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ फल ऐसे होते हैं जो डाबिटीज के मरीज़ भी खा सकते है। साथ ही उन फलों के सेवन से वो अपना वजन भी कम कर सकते हैं?

आज हम आपको एक ऐसे ही फल के बारे में बताने जा रहे हैं। आलू बुखारा आपने इसका नाम भी सुना होगा और इसे खाया भी होगा। दिखने में यह छोटे-छोटे सेब की तरह होता है। लेकिन गुण और स्वाद में ये काफी अलग होता है। इसे लोग ताजा और सुखाकर खाना पसंद करते हैं। बता दें - पूरे संसार में आलू बुखारा की 2000 से ज्यादा नस्ल पाई जाती है। इसके सेवन से डायबिटीज और मोटापा दोनों ही कम होते हैं।

आलू बुखारा हाइपरटेंशन को कंट्रोल करता है। इसके सेवन से दिल भी स्वस्थ रहता है। आलूबुखारा में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इस फल में कई लाभदायक तत्व पाए जाते हैं। 

Aloo Bukhara
Image Source : FREEPIKAloo Bukhara

आलू बुखारा खाने के फायदे 

  • आलू बुखारा का सेवन करने से कब्ज से छुटकारा मिलता है।
  • इस फल में दो ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से लड़ते हैं ।
  • आलू बुखारा के फायदे में हड्डी स्वास्थ्य भी शामिल है। 
  • इस फल से कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल किया जा सकता है। 
  • आंखों की सेहत के लिए लाभकारी
  •  ट्यूमर को रोकने में फायदेमंद

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें

ये भी पढ़िए

Weight Loss : मखाने को डाइट में शामिल करेंगे तो तेज़ी से कम होगा मोटापा, बस एक बात का रखें ध्यान

Uric Acid : लौकी के जूस से कंट्रोल करें यूरिक एसिड, जानिए कैसे करें सेवन?

 

 

 

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement