1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Uric Acid : लौकी के जूस से कंट्रोल करें यूरिक एसिड, जानिए कैसे करें सेवन?

Uric Acid : लौकी के जूस से कंट्रोल करें यूरिक एसिड, जानिए कैसे करें सेवन?

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jun 28, 2022 01:51 pm IST,  Updated : Jun 28, 2022 01:52 pm IST

यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से जोड़ों में दर्द, सूजन और बैठने-उठने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखने के लिए आप फल-सब्जियां खाना शुरु करें।

Lauki Juice- India TV Hindi
Lauki Juice Image Source : FREEPIK

Uric Acid: यूरिक एसिड की समस्या बेहद आम होती जा रही है। आजकल इस परेशानी से हर दूसरा शख्स गुजर रहा है। दिन पर दिन यूरिक एडिस के मीरज़ों की संख्या बढ़ती जा रही है। यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखने के लिए सबसे जरूरी है अपने खान-पान और लाइफस्टाइल में सुधार करना। बदलते वक्त के साथ लोगों का खान-पान काफी हद तक खराब हो गया है। जिसके चलते नई-नई बीमारियों ने लोगों के शरीर में घर कर लिया है। 

यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से जोड़ों में दर्द, सूजन और बैठने-उठने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखने के लिए आप फल-सब्जियां खाना शुरु करें। लेकिन क्या आप जानते हैं लौकी के जूस से यूरिक एडिस को कंट्रोल किया जा सकता है?

Lauki Juice
Image Source : FREEPIKLauki Juice

लौकी का जूस

लौकी उन सब्जियों में से एक है, जिसे लोग खाना पसंद करते हैं। हालांकि बच्चे इस सब्जी से दूरी बनाना ज्यादा बेहतर समझते । लेकिन लौकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। माना गया है कि लौकी का जूस यूरिक एसिड के मरीज़ों के लिए रामबाण इलाज है। यदि आप रोजाना इसका सेवन करते हैं तो आप काफी लाभ महसूस करेंगे। लौकी का जूस यूरिएक एसिड को कम करता है। साथ ही ये स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। 

लौकी का जूस पीने से मिलने वाले फायदे

  • दिल की सेहत को बेहतर बनाता है।
  • वजन कम करने में कारगर
  • तनाव को दूर रखता है
  • पेट की समस्या से छुटकारा दिलाता है

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

ये भी पढ़िए

Weight Loss: वजन घटाने में कारगर है अजवाइन, जानिए कैसे करें सेवन ?

High Blood Sugar Control : सहजन की पत्त‍ियों से डायबिटीज करें कंट्रोल, जानिए कैसे करें सेवन

Uric Acid: पान के पत्ते से कंट्रोल हो सकता है यूरिक एसिड, ऐसे करें सेवन

अस्थमा के इन लक्षणों को न करें इग्नोर, जानिए मेथी का पानी फेफड़े को कैसे बनाएगा मजबूत

 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।