1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. High Blood Sugar Control : सहजन की पत्त‍ियों से डायबिटीज करें कंट्रोल, जानिए कैसे करें सेवन

High Blood Sugar Control : सहजन की पत्त‍ियों से डायबिटीज करें कंट्रोल, जानिए कैसे करें सेवन

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jun 27, 2022 05:25 pm IST,  Updated : Jun 27, 2022 06:15 pm IST

कहते हैं डायबिटीज को कम करने के लिए जीतने घरेलू उपाय किए जाए उतना ही अच्छा रहता है। डायबिटीज अब बेहद आम बीमारियों में गिनी जाने लगी है। लेकिन इसे समय पर कंट्रोल करना बेहद जरूरी है।

drumstick leaves- India TV Hindi
drumstick leaves Image Source : FREEPIK

High Blood Sugar Control: आज के समय में शायद ही ऐसा कोई घर हो जहां बिमारी ने अपना कब्ज़ा न किया हो। छोटी हो या फिर बड़ी कोई न कोई बीमारी हर घर में देखने को मिल ही जाती है। ऐसे में अब डायबिटीज भी बेहद आम बीमारी होती जा रही हैं। हालांकि इसे हल्के में ज़रा भी ना लें। आज के दौर में हर दूसरा शख्स इस बीमारी से गुजर रहा है। इसका सबसे बड़ा रीज़न है हमारा बिगड़ता हुआ लाइफस्टाइल। ना ठीक से खाना, नाही सही भोजन का सेवन करना, ये सभी चीज़ें हमें बीमारियों की ओर ले जा रही हैं। 

कहते हैं डायबिटीज को कम करने के लिए जीतने घरेलू उपाय किए जाए उतना ही अच्छा रहता है। आज हम आपको बताएं कि सहजन की पत्त‍ियों से डायबिटीज कैसे कंट्रोल की जा सकती है? इसके क्या-क्या फायदे हैं और इसका सेवन किस तरह से करना चाहिए। 

सहजन की पत्त‍ियों के लाभ

drumstick leaves
Image Source : FREEPIKdrumstick leaves

सहजन की पत्तियों को आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर माना गया है। इसका इस्तेमाल लंबे वक्त से दवाइयों में भी किया जा रहा है। सहजन की पत्तियों में 40 से ज़्यादा एंटीऑक्‍सीडेंट पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से एस्‍कॉर्बिक एसिड, फोलिक और फेनोलिक मिलते हैं । सहजन की पत्तियों में अधिक मात्रा में पोटैशियम भी पाया जाता है। 

सहजन की पत्तियां डायबिटीज कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद है। ड्रमस्ट‍िक की पत्त‍ियों को पीसकर उसे अच्छे से हाथों से निचोड़ ले और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे डायबिटीज में काफी फायदा मिलेगा। 

सहजन की पत्त‍ियों का कैसे करें सेवन

drumstick leaves
Image Source : FREEPIKdrumstick leaves

सहजन की पत्तियों को ज्यादातर सुखाकर इस्तेमाल में लिया जाता है। माना जाता है कि इन्हें धूप में सुखाकर और इसका पाउडर बनाकर इस्तेमाल करने से ये कई बीमारियों में फायदेमंद होता है। सहजन की पत्तियों के पाउडर को सुबह-सुबह खाली पेट एक गिलास में मिलाकर पीने से हार्ट से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं।  

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें

ये भी पढ़िए

बड़े-बुजुर्ग तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने पर क्यों देते हैं जोर? क्या हैं इसके फायदे और क्या कहती है स्टडी?

Uric Acid: पान के पत्ते से कंट्रोल हो सकता है यूरिक एसिड, ऐसे करें सेवन

अस्थमा के इन लक्षणों को न करें इग्नोर, जानिए मेथी का पानी फेफड़े को कैसे बनाएगा मजबूत

Uric Acid: बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं अखरोट और प्याज के नुस्खे, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।