1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Uric Acid: बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं अखरोट और प्याज के नुस्खे, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

Uric Acid: बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं अखरोट और प्याज के नुस्खे, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jun 24, 2022 12:26 pm IST,  Updated : Jun 25, 2022 11:24 am IST

Uric Acid: आइए जानते हैं अखरोट और प्याज किस तरह से यूरिक एसिड के मरीजों के लिए असरदार है। साथ ही जानिए इसके सेवन का सही तरीका।

 Uric Acid patient add Walnuts and onion - India TV Hindi
 Uric Acid patient add Walnuts and onion  Image Source : INDIA TV

Uric Acid: आजकल खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोगों में यूरिक एसिड आम समस्या है। इसमें पीड़ित मरीजों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह एक तरह का केमिकल हैं, जो शरीर में प्यूरीन नाम के तत्व के टूटने से बनता है और जब शरीर में इसकी मात्रा सामान्य लेवल से ज्यादा बढ़ जाती है तो ये सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है।

ऐसे में दवाइयों के अलावा कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी यूरिक एसिड की मात्रा को नियंत्रित की जा सकती है। तो आज हम आपको दो नुस्खों के बारे में बताएंगे और ये दो नुस्खे अखरोट और प्याज के हैं। तो आइए जानते हैं अखरोट और प्याज किस तरह से यूरिक एसिड के मरीजों के लिए असरदार है। साथ ही जानिए इसके सेवन का सही तरीका। 

यूरिक एसिड के मरीजों के लिए असरदार है अखरोट

अखरोट सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है। ये सभी शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करते हैं। जिसके कारण शरीर से बढ़े हुए यूरिक एसिड का लेवल अपने आप कम होने लगता है। 

अखरोट
Image Source : FREEPIKWalnuts

इस तरह करें अखरोट का सेवन

अगर आप यूरिक एसिड के मरीज हैं तो अखरोट को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसके लिए बस आप रोजाना सुबह खाली पेट 2 से 3 अखरोट का सेवन करें। ऐसा करने से बढ़ा हुआ यूरिक एसिड कंट्रोल होने लगेगा। 

प्याज

प्याज खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा बढ़े हुए यूरिक एसिड को भी नियंत्रित करने में कारगर है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए शरीर का मेटाबॉलिज्म का ठीक होना जरूरी है। ऐसे में प्याज में वो सभी गुण होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में सहायता करता है। 

प्याज
Image Source : FREEPIKOnion

यूं करें प्याज का सेवन

प्याज का इस्तेमाल आप सलाद के रूप में कर सकते हैं। इसके अलावा प्याज का रस खाली पेट पीने से भी आपको असर दिखेगा।  

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

ये भी पढ़ें - 

Diabetes: स्किन पर दिखता है ब्लड शुगर बढ़ने का असर, ये संकेत दिखे तो हो जाइए सावधान

Flax Seeds: हाई बीपी की समस्या हो या मोटापे से हों परेशान? छोटी सी अलसी दूर करती है बड़े-बड़े रोग

High Blood Sugar Control: धनिए के पानी से कंट्रोल करें डायबिटीज, जानिए कैसे करें इसका सेवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।