1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Diabetes: स्किन पर दिखता है ब्लड शुगर बढ़ने का असर, ये संकेत दिखे तो हो जाइए सावधान

Diabetes: स्किन पर दिखता है ब्लड शुगर बढ़ने का असर, ये संकेत दिखे तो हो जाइए सावधान

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jun 23, 2022 10:02 pm IST,  Updated : Jun 23, 2022 10:02 pm IST

डायबिटीज होने की सबसे बड़ी वजह होती है अपने खाने-पीने का ध्यान न रखना। लंबे वक्त तक अपनी डाइट को ठीक न करने से आप डायबिटीज के शिकार हो सकते है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी बन चुकी है जिसने हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। 

Diabetes- India TV Hindi
Diabetes Image Source : FREEPIK

Diabetes: आज के समय में बेहद कम ही लोग ऐसे है जो अपने खाने-पीने का सही से ध्यान रखते हो। भागदौड़ वाली इस ज़िंदगी में अपने लिए वक्त निकाल पाना बेहद मुश्किल हो गया है। जिसके चलते हम धीरे-धीरे बीमारियों की पकड़ में आ रहे हैं। हमें पता भी नहीं चलता और हम किसी न किसी बीमारी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे ही हमारे देश में डायबिटीज के मरीज़ों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। 

डायबिटीज होने की सबसे बड़ी वजह होती है अपने खाने-पीने का ध्यान न रखना। लंबे वक्त तक अपनी डाइट को ठीक न करने से आप डायबिटीज के शिकार हो सकते है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी बन चुकी है जिसने हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इसलिए खान-पान का खासतौर पर ध्यान रखना और बढ़े हुए शुगर लेवल को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है।

इसके साथ उन लक्षणों को पहचानना भी बहुत ज़रूरी है जो ये बताते हैं कि आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ रहा है। यदि आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ रहा है तो इसका सीधा असर आपके स्किन और चेहरे पर नजर आएगा। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से स्किन में तेजी से बदलाव होते हैं। ऐसे में आपको स्किन से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या हो सकता है। कई बार हमें  ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने का पता भी नहीं चलता और ये हमारे शरीर पर असर दिखाना शुरू कर देता है।   

ब्लड शुगर बढ़ने के संकेत 

  • स्किन में ड्राइनेस
  • जख्म का देरी से भरना
  • स्किन पर अचानक लाल और पीले धब्बों का आना
  • डार्क ब्लैक स्पॉट्स होना 

 Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।    

ये भी पढ़िए

Diabetes: टाइप 2 डायबिटीज कंट्रोल करने में बेहद कारगर है मेथी के दाने, ऐसे करें सेवन

डायबिटीज के मरीज आलू खाकर भी कम कर सकते हैं ब्लड शुगर लेवल, ऐसे खाएंगे तो मोटापा भी घटेगा

कोलेस्ट्रॉल और डाइबिटीज से पाना है छुटकारा, तो आज से ही पीना शुरू करें एक गिलास पीला पानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।