1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बढ़े यूरिक एसिड को कंट्रोल कर में मदद करेगा आंवला, बस रोजाना ऐसे करें इस्तेमाल

बढ़े यूरिक एसिड को कंट्रोल कर में मदद करेगा आंवला, बस रोजाना ऐसे करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 02, 2021 08:36 am IST,  Updated : Apr 02, 2021 08:36 am IST

हाई यूरिक एसिड जिंदगी को 11 साल कम कर देता है और किडनी के साथ साथ हार्ट की बीमारियों, डायबिटीज, स्ट्रोक का रिस्क भी कई गुना बढ़ा देता है। आंवले का सेवन करके आप आसानी से यूरिक एसिड की समस्या को कम कर सकते हैं।

बढ़े यूरिक एसिड को कंट्रोल कर में मदद करेगा आंवला, बस रोजाना ऐसे करें इस्तेमाल	- India TV Hindi
बढ़े यूरिक एसिड को कंट्रोल कर में मदद करेगा आंवला, बस रोजाना ऐसे करें इस्तेमाल Image Source : FREEPIK

बढ़ा हुआ यूरिक एसिड शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचता है। इसके कारण आपको हाई ब्लड प्रेशर, जोड़ों में दर्द, सूजन, अर्थराइटिस जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हम जो कुछ खाते हैं उससे यूरिक एसिड बनता है। यूरिक एसिड को किडनी फिल्टर करती है और बॉडी के बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर नहीं कर पाती तो एड़ियों में तेज दर्द शुरू हो जाता है। 

एक रिसर्च की मानें तो हाई यूरिक एसिड जिंदगी को 11 साल कम कर देता है और किडनी के साथ साथ हार्ट की बीमारियों, डायबिटीज, स्ट्रोक का रिस्क भी कई गुना बढ़ा देता है। आंवले का सेवन करके आप आसानी से यूरिक एसिड की समस्या को कम कर सकते हैं। जानिए कैसे करें सेवन।

गर्मियों में इन 5 तरीकों से करें केले का सेवन, कब्ज-एसिडिटी के साथ कई रोग से रहेंगे दूर

कितना हो चाहिए यूरिक एसिड

महिला - 2.4 से 6.0mg/dL              

पुरुष - 3.4 से 7.0mg/dL

यूरिक एसिड कंट्रोल करने में  कैसे है आंवला कारगर?

आयुर्वेद के अनुसार आंवला सेहत के लिए काफी अच्छा है। विटामिन सी के साथ-साथ आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, एंटी ऑक्सीडेंट के साथ कई मिनरल्स होते हैं। जिसका सेवन करने से यूरिक एसिड के कारण होने वाला जोड़ों में दर्द और सूजन से भी लाभ मिलता है। 

रकुल प्रीत सिंह ने बताए अजवाइन चाय के बेहतरीन फायदे, PMS की समस्या के साथ इन बीमारियों से दिलाए छुटकारा

ऐसे करें आंवला का सेवन 

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आव आंवला का पाउडर, जूस या फिर चटनी बनाकर सेवन कर सकते हैं। आप आंवला का पाउडर रात को भिगो दें और सुबह इसका सेवन करें। वहीं आंवला की चटनी में थोड़ा सा पुदीना मिलाकर बना लें। इससे लाभ मिलेगा। वहीं एक चम्मच एलोवेरा जूस दोपहर के खाने से पहले और डिनर से पहले पी लें।

टाइफाइड बुखार से छुटकारा दिलाएंगा अंजीर, बस ऐसे करें सेवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।