1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हड्डियों में जमे प्यूरिन के कणों को पिघला देगा यह सुपरफूड, जानें हाई यूरिक के मरीज कैसे करें इसका इस्तेमाल

हड्डियों में जमे प्यूरिन के कणों को पिघला देगा यह सुपरफूड, जानें हाई यूरिक के मरीज कैसे करें इसका इस्तेमाल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 31, 2025 07:37 am IST,  Updated : May 31, 2025 08:01 am IST

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से ये हड्डियों में पथरी बनकर जमा होने लगता है। इससे गाउट की समस्या होने लगती है। ऐसे में आंवला खाना कितना फायदेमंद हो सकता है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

यूरिक एसिड के लिए आंवला- India TV Hindi
यूरिक एसिड के लिए आंवला Image Source : SOCIAL

एक्सरसाइज की कमी और खराब मेटाबोलिज्म शरीर में यूरिक एसिड की समस्या को बढ़ाने का काम करती है। ये असल में वेस्ट प्रोडक्ट है जिसका जमा होना हड्डियों को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में इस समस्या में आपको उन फलों का सेवन करना चाहिए जो कि विटामिन सी, साइट्रिक एसिड और ड्यूरेटिक गुणों से भरपूर हो। ऐसा ही एक फल है आंवला। इसके अलावा भी आंवला में कई ऐसे गुण हैं जो कि इस समस्या को कम करने में मददगार हो सकता है। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

हाई यूरिक एसिड में आंवला खाने के फायदे:

  • प्यूरिन मेटाबोलिज्म को तेज करता है आंवला: आंवला प्यूरिन मेटाबोलिज्म को तेज करने में मददगार है। ये असल में विटामिन सी और फाइबर से भरपूर है जो कि प्यूरिन पचाने की गति में तेजी लाता है। इसके अलावा ये ड्यूरेटिक की तरह भी काम करता है, यानी कि ये प्यूरिन को शरीर से फ्लश ऑउट करने में मददगार है। इस तरह प्रोटीन से निकला वेस्ट प्रोडक्ट प्यूरिन पच जाएगा और शरीर में जमा नहीं होगा। 

  • पथरियों को पिघलाने में मददगार: पथरियों को पिघलाने में आंवला का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। इसका साइट्रिक एसिड, पथरियों को पिघलाने की क्षमता रखता है और हड्डियों के बीच इन्हें डिजॉल्व करने में मदद करता है। इसके बाद इसे पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकाल देता है और पथरी की समस्या को कम करने में मददगार है। 

  • एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर: आंवला एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है और ये हाई यूरिक एसिड की वजह से होने वाले गाउट के दर्द को भी कम करने में मददगार है। दरअसल, इसकी क्षमता इतनी है कि ये सूजन को कम कर सकता है और दर्द को खींच लेता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको यूरिक एसिड की समस्या से बचने के लिए आंवला का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा भी ये इम्यूनिटी बूस्टर है और सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।