1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आयुर्वेद में नाभि में तेल लगाना माना गया है फायदेमंद, जानें कौन से तेल का करें इस्तेमाल

आयुर्वेद में नाभि में तेल लगाना माना गया है फायदेमंद, जानें कौन से तेल का करें इस्तेमाल

 Written By: Ritu Raj @rituraj141192
 Published : Aug 01, 2026 01:29 pm IST,  Updated : Aug 01, 2026 01:29 pm IST

नाभि में नियमित रूप से तेल लगाने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में इसे 'नाभि पूरण' या 'पेचोटी थेरेपी' कहा जाता है, क्योंकि नाभि शरीर का मुख्य केंद्र है जिससे हजारों नसें जुड़ी होती हैं।

आयुर्वेद में नाभि में तेल लगाना माना गया है फायदेमंद, जानें कौन से तेल का करें इस्तेमाल - India TV Hindi
आयुर्वेद में नाभि में तेल लगाना माना गया है फायदेमंद, जानें कौन से तेल का करें इस्तेमाल Image Source : MAGNIFIC

आयुर्वेद में नाभि को शरीर का केंद्र बिंदु और ऊर्जा का मुख्य स्रोत माना गया है। गर्भ अवस्था के दौरान एक बच्चा नाभि के जरिए ही अपनी मां से सभी जरूरी पोषक तत्व प्राप्त करता है। हमारे शरीर की लगभग 72,000 नसें नाभि से जुड़ी होती हैं। यही वजह है कि आयुर्वेद में नाभि में तेल लगाने जिसे 'नाभि पूरण' या 'पेचोटी थेरेपी' कहा जाता है को बेहद असरदार स्वास्थ्य उपाय माना गया है। नाभि में तेल लगाने से स्वास्थ को कई तरह के फायदे होते हैं। चलिए जानते हैं नाभि में तेल लगाने से क्या क्या फायदे होते हैं और कौन से तेल लगाना चाहिए। 

नाभि में तेल लगाने के फायदे

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
नाभि में तेल लगाने से फटे होंठ, रूखी त्वचा और फटी एड़ियों की समस्या से राहत मिलती है। बादाम या नीम का तेल लगाने से कील-मुहांसे, डार्क सर्कल्स और चेहरे का कालापन कम होता है। वहीं अगर नारियल का तेल नाभि में लगाने से बालों का झड़ना कम होता है और उनकी प्राकृतिक चमक लौटती है।

पाचन क्रिया में सुधार
सरसों या हींग मिला तेल नाभि में लगाने से गैस, ब्लोटिंग, कब्ज और पेट दर्द में तुरंत आराम मिलता है। यह पाचन अग्नि को एक्टिव करता है, जिससे खाना सही तरीके से पचता है।

मानसिक तनाव और अच्छी नींद
रात को सोने से पहले नाभि में तेल लगाने से नर्वस सिस्टम शांत होता है, जिससे तनाव और चिंता कम होती है। यह थेरेपी दिमाग को सुकून देती है, जिससे गहरी और अच्छी नींद आती है।

दर्द और वात दोष में राहत
सर्दियों में तिल या सरसों का तेल नाभि में लगाने से जोड़ों का दर्द और शरीर की अकड़न दूर होती है। महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट और कमर के ऐंठन में तिल का तेल लगाने से काफी आराम मिलता है।

प्रजनन और हार्मोनल संतुलन
यह पुरुषों और महिलाओं दोनों के प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने में मदद करता है। नाभि में तेल लगाने से आंखों की ड्राईनेस कम होती है और आंखों की रोशनी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

कौन सा तेल इस्तेमाल करें? 

  • सरसों का तेल
  • बादाम का तेल
  • नीम का तेल
  • तिल का तेल
  • नारियल का तेल
  • देसी घी

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।