1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आंख बंद करके भरोसा न करें! डायबिटीज के मरीज Sugar free लेने से पहले जान लें फायदे और नुकसान

आंख बंद करके भरोसा न करें! डायबिटीज के मरीज Sugar free लेने से पहले जान लें फायदे और नुकसान

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 12, 2023 01:42 pm IST,  Updated : Jun 12, 2023 01:42 pm IST

डायबिटीज के मरीज ही नहीं दुनियाभर में बहुत से लोग शुगर फ्री आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, क्या ये हेल्दी है? जानते हैं इस बारे में।

sugar_free_cubes- India TV Hindi
sugar_free_cubes Image Source : SOCIAL

डायबिटीज के मरीज शुगर से बचने के लिए शुगर फ्री चीजों का इस्तेमाल करते हैं। ये आर्टिफिशियल स्वीटनर कई प्रकार के हैं। लेकिन, डायबिटीज के अलावा भी कई लोग शुगर फ्री का सेवन करते हैं। ये सिर्फ ब्लड शुगर को बढ़ने से नहीं रोकता बल्कि,  आपके दांतों की सड़न और कैविटी होने के जोखिम को कम करता है। इसके अलावा ये मोटापे से भी बचाता है। लेकिन, क्या ये हमेशा फायदेमंद हैं? जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

क्या शुगर फ्री गोलियों के साइड इफेक्ट होते हैं-Is sugar-free OK for diabetics in hindi

चीनी के विकल्प भले ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं लेकिन, कई बार ये नुकसानदेह भी हो सकते हैं। ये आर्टिफिशियल स्वीटनर,  चीनी में पाए जाने वाले अतिरिक्त कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट को रोक सकते हैं पर ये कई बार आपके लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। जैसे इसका ज्यादा इस्तेमाल डायबिटीज के खतरों को बढ़ा सकता है। भूख जुड़े नेचुरल हार्मोन के साछ छेड़छाड़ कर सकता है। साथ ही इससे ब्लोटिंग और दस्त की समस्या भी हो सकती है। 

sugar_free_side_effects
Image Source : SOCIALsugar_free_side_effects

विटामिन बी12 से भरपूर है ये ड्राई फ्रूट, दूध में मिलाकर लेने से मिलेंगे कई फायदे

 

शुगर फ्री के इन विकल्पों का करें चुनाव

कई चीनी के विकल्प चीनी की तुलना में अधिक मीठे लगते हैं। इसलिए खाने-पीने की चीजों को मीठा करने के लिए बहुत कम की जरूरत होती है। लेकिन, आपको पता होना चाहिए कि आपके लिए कौन सा विकल्प सही है और किस चीज का इस्तेमाल आपको नहीं करना है। दरअसल,  चीनी के विकल्प कई प्रकार के खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों में होते हैं कैंडी और ड्रिंक्स। इसलिए हर बार लेने से पहले इन चीजों को पढ़ लें। इन्हें घर पर भोजन या पेय में जोड़ा जा सकता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में, खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) निम्नलिखित चीनी विकल्पों का उपयोग करने की अनुमति देता है:

 -स्टीविया पत्ती का अर्क (Purified stevia leaf extracts) 
-नियोटेम (Newtame)
-एसिल्स्फाम पोटेशियम (Acesulfame potassium) 
-एडवांटेम (Advantame)
-सुक्रालोज (Sucralose) 

मिलावटी दूध की पहचान कैसे करें? इस वीडियो में FSSAI ने बताया 1 मिनट में पता करने का तरीका

तो, इन तमाम बातों का ध्यान रखें और डॉक्टर से पूछकर ही शुगर फ्री चीजों का इस्तेमाल करें। क्योंकि, शरीर के नेचुरल फंक्शन को प्रभावित करना भी सही नहीं है।

Source: FDA

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।