1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. विटामिन बी12 से भरपूर है ये ड्राई फ्रूट, दूध में मिलाकर लेने से मिलेंगे कई फायदे

विटामिन बी12 से भरपूर है ये ड्राई फ्रूट, दूध में मिलाकर लेने से मिलेंगे कई फायदे

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 12, 2023 11:46 am IST,  Updated : Jun 12, 2023 11:46 am IST

किशमिश और दूध के फायदे: किशमिश और दूध सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। आइए, जानते हैं विटामिन बी12 की कमी में कैसे करें सेवन।

milk- India TV Hindi
milk Image Source : SOCIAL

किशमिश और दूध के फायदे: किशमिश और दूध (kishmish with milk benefits), विटामिन बी 12 की कमी वाले लोगों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद। दरअसल, किशमिश में विटामिन बी12 की अच्छी मात्रा होती है तो, दूध प्रोटीन से भरपूर है। ये दोनों मिलकर आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से काम करते हैं। ये पहले तो आपके शरीर में थकान और कमजोरी जैसे लक्षणों में कमी लाती है और फिर कई प्रकार की बीमारियों से बचाते हैं। 

विटामिन बी 12 की कमी में किशमिश और दूध पीने के फायदे-Kishmish with milk benefits in  vitamin b12 deficiency

1. विटामिन बी12 की कमी के लक्षणों से मिलती है राहत

विटामिन बी12 की कमी में शरीर ऑक्सीजन सप्लाई सही से नहीं कर पाता है। इसके अलावा आपके टिशूज और ऑर्गन  भी प्रभावित रहते हैं। इससे थकान, मांसपेशियों में दर्द, दिल से जुड़ी समस्याएं और तमाम प्रकार की दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में  किशमिश और दूध पीना, शरीर में इन लक्षणों को कम कर सकता है। 

हड्डियों पर हमला कर देता है अपना ही शरीर, जोड़ों में सूजन और दर्द से परेशान रहते हैं इस बीमारी के रोगी

2. इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर

किशमिश और दूध, इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर हैं जो कि आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से काम कर सकते हैं। ये दोनों प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंटसे भरपूर है जो कि नसों की ताकत बढ़ाने का काम करते हैं। दूसरा, ये ब्रेन सेल्स के साथ शरीर के तमाम अंगों के काम काज को भी बेहतर बनाते हैं और एनर्जी बूस्ट करते हैं। 

 kishmish_with_milk_benefits
Image Source : FREEPIK kishmish_with_milk_benefits

3. स्किन और बालों के लिए हेल्दी

स्किन और बालों के लिए किशमिश और दूध का सेवन फायदेमंद है। ये पहले तो स्किन की रौनक बढ़ाती है और बालों की खूबसूरती बढ़ाने में मददगार है। ये दोनों प्रोटीन, मिनरल्स और जिंक से भरपूर है जो कि हड्डियों की सेहत के साथ शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकता है।

सिट्रिक एसिड से भरपूर ये जूस पिघला सकता धमनियों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल, दिल के मरीजों के लिए है हेल्दी

तो, दूध में किशमिश उबाल लें और फिर इस दूध का सेवन करें। आप ये भी कर सकते हैं कि रात में दूध में  किशमिश भिगोकर रख दें और फिर सुबह उठकर इस दूध का सेवन करें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।