1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चुटकी भर हींग मिनटों में करता है हाज़मा दुरुस्त, इन समस्याओं में भी है कारगर, जानें कब और कैसे करें इस्तेमाल?

चुटकी भर हींग मिनटों में करता है हाज़मा दुरुस्त, इन समस्याओं में भी है कारगर, जानें कब और कैसे करें इस्तेमाल?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 03, 2024 09:41 pm IST,  Updated : Sep 03, 2024 09:41 pm IST

खाने में स्वाद का तड़का लगाने वाला हींग सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है? इसके सेवन से आप किन बीमारियों से दूर रहेंगे। साथ ही ये भी जानें इसका कब और कैसे इस्तेमाल करना है?

हींग पानी के फायदे- India TV Hindi
हींग पानी के फायदे Image Source : SOCIAL

दाल और सब्जी में सुगंध का तड़का लगाने वाला हींग एक ऐसा मसाला है जो सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक चिकित्सा में वर्षों से किया जा रहा है। हींग का उपयोग पाचन और गैस में सहायता के साथ-साथ ब्रोंकाइटिस और गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए किया जाता है। चलिए जानते हैं खाने में स्वाद का तड़का लगाने वाला यह मसाला आपकी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है? इसके सेवन से आप किन बीमारियों से दूर रहेंगे। साथ ही ये भी जानें इसका कब और कैसे इस्तेमाल करना है?

इन परेशानियों में है कारगर:

  • पाचन करे बेहतर: हींग पेट और छोटी आंत में पाचन एंजाइमों की एक्टिविटी को बढ़ाकर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसलिए गैस्ट्रिक समस्याओं को रोकने के लिए हींग को अपनी डाइट में शामिल करें।  

  • कान दर्द में कारगर: चुटकीभर हींग कान दर्द कम कर सकती है। हींग को सरसों के तेल में पका लें। इसे 1-2 बूंद की मात्रा में कान में डालें। इससे कानदर्द, कान में सनसनाहट तथा कान में घाव आदि में फायदा होता है।

  • पीरियड के दर्द में आराम: पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को कम करने के लिए हींग का इस्तेमाल कर सकते है। हींग में पाए जाने वाले औषधि तत्व मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द के साथ -साथ अन्य तकलीफों को भी कम करने में मदद करते है।

  • पेट दर्द और एसिडिटी में आराम: हींग का सेवन करने से पेट दर्द, ब्लोटिंग और अकिदित में आराम मिलता है। 3-5 ग्राम बराबर मात्रा में काला नमक, हींग तथा सोंठ पाउडर को गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इससे ब्लोटिंग नहीं होती और कमर, पीठ में होने वाले दर्द में आराम मिलता है।

  • वजन घटाने में है असरदार: अगर बढ़ते वजन से परेशान हैं तो हींग का पानी पीना शुरू करें। यह स्लो मेटाबॉलिज्म को मजबूत कर बेहतर बनाता है और वजन घटाने में मदद करता है।

कब और कैसे करें हींग पानी का इस्तेमाल:

हींग का पानी रोजाना पीने से सेहत को कई फायदे होते हैं ये तो आप जाना ही गए।चलिए अब जानते हैं इसका पानी कैसे बनाएं। एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें आधा चम्मच हींग पाउडर मिलाएं। अब सुबह के समय खाली पेट इस पानी को पिएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।