1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ये 5 आयुर्वेदिक काढ़े इंस्टेंट बूस्ट करेंगे आपकी इम्यूनिटी, आसपास भी नहीं भटकेगा कोरोना वायरस

ये 5 आयुर्वेदिक काढ़े इंस्टेंट बूस्ट करेंगे आपकी इम्यूनिटी, आसपास भी नहीं भटकेगा कोरोना वायरस

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 23, 2020 05:03 pm IST,  Updated : Sep 23, 2020 05:23 pm IST

कोरोना वायरस से खुद को बचाने के लिए हर कोई आयुर्वेद की ओर रुख कर रहा हैं। आयुष मंत्रालय ने भी इस बात पर जोर दिया कि अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अश्वगंधा, हल्दी, गिलोय आदि का काढ़ा पीना मददगार साबित होगा। जानें 5 आयुर्वेदिक काढ़ा बनाने का तरीका।

Giloy and Ashwagandha- India TV Hindi
Giloy and Ashwagandha Image Source : INSTAGRAM/ANCIENT.AYURVEDA

कोरोना वायरस से खुद को बचाने के लिए हर कोई आयुर्वेद की ओर रुख कर रहा हैं। आयुष मंत्रालय ने भी इस बात पर जोर दिया कि अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अश्वगंधा, हल्दी, गिलोय आदि का काढ़ा पीना मददगार साबित होगा। ये ना केवल आपको कोरोना वायरस से बचाएगा बल्कि कई और बीमारियों की चपेट में आने से भी आपको सुरक्षित रखेगा। जानें 5 आयुर्वेदिक काढ़ा बनाने का तरीका। 

कोरोना काल में चमत्कारी साबित हुई 'नीम की पत्तियां', सेवन से कोसों दूर भागा वायरस जानें इसके फायदे और नुकसान

गिलोय का काढ़ा

गिलोय का काढ़ा इम्यूनिटी बूस्ट कर आपको कई रोगों से बचाए रखेगा। जानिए इस काढ़े को कैसे घर पर आप आसानी से बना सकते हैं।

गिलोय काढ़ा बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • गिलोय का एक टुकड़ा
  • 4-5 तुलसी की पत्तियां
  • 2 काली मिर्च
  • थोड़ी सी कच्ची हल्दी
  • थोड़ी अदरक
  • थोड़ी अश्वगंधा 

बनाने की विधि- अगर आप गिलोय का काढ़ा पीना चाहते हैं तो इसके लिए इमामदत्ता में गिलोय के एक टुकड़ा, 4-5 तुलसी की पत्तियां, 2 काली मिर्च, थोड़ी सी कच्ची हल्दी, थोड़ी अदरक, थोड़ी अश्वगंधा डालकर कूट लें। इसके बाद एक पैन में 2 गिलास पानी डालकर गर्म करें और इसमें यह कूटी हुई सामग्री डाल दें। अब धीमी आंच में पकने दें। जब पानी आधा बचे। तो गैस बंद करके इसे कप में छान लें और हल्का गुनगुना इसका सेवन करें। यह एक बार में आधा से एक गिलास पिया जा सकता है। 

कोरोना काल में रामबाण बनी 'अश्वगंधा', जानें इस आयुर्वेदिक औषधि के फायदे और नुकसान

नीम का इम्यूनिटी बूस्टर काढ़ा
 
काढ़ा बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 7-8 नीम की पत्तियां
  • 4-5 तुलसी की पत्तियां
  • 2-3 काली मिर्च
  • आधा चम्मच अजवाइन

बनाने की विधि- 7-8 नीम की पत्तियां, 4-5 तुलसी की पत्तियां, 2-3 काली मिर्च, आधा चम्मच अजवाइन को एक साथ कूट लें। इसके बाद एक पैन में एक गिलास पानी डालें और ये सभी कूटी हुई चीजें उसमें डाल दें। पानी के आधा होने तक खौलाएं। पानी के आधा होते ही गैस बंद कर दें। इसके बाद इसे छानकर एक गिलास में कर लें। जब ये हल्का ठंडा हो जाए तो इसे पी लें। 

कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने में रामबाण साबित हुई आयुर्वेदिक जड़ी बूटी त्रिफला, जानें इसके फायदे और नुकसान

अश्वगंधा का काढ़ा बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • अश्वगंधा पाउडर
  • शहद 
  • नींबू

चाय बनाने की विधि- सबसे पहले एक बर्तन में एक गिलास पानी डालें। अब इसमें 1 से 2 अश्वगंधा की जड़ या फिर एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर डालें। अब इस पानी को कम से कम 10 मिनट के लिए खौलने दें। अब इसमें शहद और नींबू का रस डालें। इन दोनों चीजों को स्वादानुसार ही पानी में डालें। अब गैस बंद कर दें और काढ़े को छान लें। अब आपका काढ़ा एकदम तैयार है। इस काढ़े को आप रोजाना एक से दो बार पी सकते हैं। 

तुलसी का काढ़ा

तुलसी का काढ़ा इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इसे बनाने का तरीका क्या है जानिए यहां...

तुलसी के काढ़े के लिए जरूरी चीजें

  • तुलसी की 8-10 पत्तियां
  • इलायची हरी वाली
  • काली मिर्च 3-4

बनाने की विधि- सबसे पहले एक पैन में दो गिलास पानी डालें और उसे धीमी आंच पर चढ़ा दें। अब इसमें तुलसी की 8-10 पत्तियां, इलायची हरी वाली एक, काली मिर्च 3-4, अदरक का एक टुकड़ा और मुनक्का 1-2 डालें। इसके बाद इसे 15 मिनट तक खौलाएं। जब पानी आधा हो जाए तो छानकर इसे एक गिलास में कर लें। हल्का गुनगुना होने पर सुबह या फिर रात को सोते वक्त पीएं। 

त्रिफला का काढ़ा
त्रिफला का काढ़ा इम्यूनिटी बूस्ट कर आपको कई रोगों से बचाए रखेगा। जानिए इस काढ़े को कैसे घर पर आप आसानी से बना सकते हैं।

त्रिफला काढ़ा बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 2 चम्मच त्रिफला चूर्ण लें
  • दो गिलास पानी में डालें
  • एक गिलास पानी बचने तक खौलाएं
  • गुनगुना होने पर पीएं

बनाने की विधि- सबसे पहले दो गिलास पानी को एक बर्तन में डालें और गैस पर धीमी आंच पर रखें। अब इसमें 2 चम्मच त्रिफला चूर्ण डालें। इस पानी को तब तक खौलाएं जब तक ये आधा न हो जाए। आधा होते ही गैस बंद कर दें। इसके बाद इसे छान लें। जब ये हल्का गुनगुना हो जाए तो इसे पी लें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।