1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन चार फलों में होता है सबसे ज्यादा Potassium, 100 ग्राम भी है काफी!

इन चार फलों में होता है सबसे ज्यादा Potassium, 100 ग्राम भी है काफी!

 Published : Feb 10, 2024 03:24 pm IST,  Updated : Feb 10, 2024 03:24 pm IST

Potassium fruits: पोटेशियम से भरपूर ये फल तंत्रिका तंत्र को हेल्दी रखने में मददगार है। साथ ही इसके कई फायदे हैं जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

 high potassium fruits- India TV Hindi
high potassium fruits Image Source : SOCIAL

Potassium fruits: पोटेशियम एक इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर तत्व है जो कि बीपी नियंत्रित करने में मदद करता है। ये तंत्रिका तंत्र मांसपेशियों के संकुचन में काम करता है। ये ब्लडप्रेशर पर सोडियम के प्रभाव को कम करता है। यह पोषक तत्वों को कोशिकाओं में और अपशिष्ट उत्पादों को कोशिकाओं से बाहर ले जाने में मदद करता है। फ्यूड बैलेंस करने में पोटेशियम बेहद जरूरी है। इसलिए, पोटैशियम युक्त भोजन करना फ्यूड संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकता है। ऐसे में आप इन 4 फलों का सेवन कर सकते हैं।

1. एवोकाडो-Avocado

एवोकाडो में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है। जैसे प्रति 100 ग्राम एवोकाडो में पोटैशियम की 583 mg होती है। ये खनिज आपके पूरे तंत्रिका तंत्र में तंत्रिका आवेगों को सक्रिय करने में एक जरूरी भूमिका निभाते हैं। तंत्रिका आवेग मांसपेशियों के संकुचन में और दिल की धड़कन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

2. अमरूद-Gauva

प्रति 1 कप अमरूद में 688mg पोटैशियम होता है। इसकी वजह से धमनियां चौड़ी हो जाती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह खनिज स्वस्थ हृदय के लिए भी जरूरी है, क्योंकि कोशिकाओं के अंदर और बाहर इसकी गति नियमित करने और दिल की धड़कनों को संतुलित रखने में मदद मिलती है। 

स्वामी रामदेव के पास है मोटापे का कारगर इलाज, आप भी हैं ग्रस्त तो जरूर अपनाएं

3. कीवी फल-Kiwi 

1 कप कीवी में पोटैशियम 562mg के लगभग होता है। यानी 100 ग्राम पर 312 mg पोटैशियम। ये दिल को सेहतमंद रखने में मददगार है। इसके अलावा इस फल को खाना इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ शरीर के सेल्स और मसल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है। 

avocados health
Image Source : SOCIALavocados health

आखिर क्यों दी जाती है खाली पेट लहसुन खाने की सलाह? कारण जान सही तरीके से खाएं

4. केला-Bananas

केला खाना वजन बढ़ाने वाला होता है। 100 ग्राम केले में 358mg पोटेशियम होता है जिसकी मदद से आप अपने दिल को सेहतमंद रख सकते हैं। ये धमनियों को हेल्दी रखता है और आपको दिल से जुड़ी बीमारियों जैसे हाई बीपी से बचाता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको इन फलों को खाना चाहिए।

Source: depts.washington.edu

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।