1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाली पेट बिलकुल न करें खट्टे फलों का सेवन, गुस्सा बढ़ने के साथ होंगे ये नुकसान

खाली पेट बिलकुल न करें खट्टे फलों का सेवन, गुस्सा बढ़ने के साथ होंगे ये नुकसान

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 13, 2021 01:37 pm IST,  Updated : Jul 13, 2021 01:59 pm IST

खट्टे फलों को खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इससे सेहत पर असर पड़ता है।

citrus fruits q- India TV Hindi
खट्टे फल  Image Source : INSTAGRAM/#CITRUS FRUIT

सुबह के समय फलों का सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए सबसे फायदेमंद होता है। लेकिन, कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें खाली पेट खाने से बचना चाहिए। साइट्रस फ्रूट्स यानी खट्टे फलों को खाली पेट खाने से एसिडिटी बढ़ सकती है। खट्टे फल विटामिन सी का अच्छा स्रोत होते हैं। इनमें संतरा, मौसंबी, नींबू, कीवी जैसे फल शामिल हैं। आज हम आपको बताएंगे कि ऐसे कौन से खट्टे फल हैं जिन्हें खाली पेट नहीं खाना चाहिए। साथ ही ये भी बताएंगे कि नाश्ते में क्या खाना फायदेमंद हो सकता है। 

जीका वायरस, डेंगू-चिकनगुनिया से कैसे करें बचाव? स्वामी रामदेव से जानें योग और आयुर्वेदिक उपचार

खाली पेट न खाएं ये 3 खट्टे फल 

अंगूर 

अंगूर खाने में खट्टे होते हैं। इसलिए, इन्हें खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में एसिड पाया डाता है। ये गैस्ट्रिक, एसिड, अल्सर और पेट में जलन की शिकायत की वजह बन सकते हैं। 

संतरा-मुसब्बी 

खाली पेट कभी संतरा या मुसब्बी भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इनमें विटामिन-सी की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा इनमें साइट्रिक एसिड भी पाया जाता है जो पेट में जलन पैदा कर सकता है।

केला 

केले में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। यह एक अच्छा आहार है। केला मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर होता है। लेकिन इसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए। केले में मौजूद ये पोष्टिक तत्व पेट में बेचैनी, उल्टी जैसी परेशानी पैदा कर सकते है। 

नेचुरल तरीके से वजन कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें सोंठ, ये 6 बीमारियां भी रहेंगी दूर

नाश्ते में इन चीजों का सेवन करने से मिलेगा फायदा 

नट्स 

dry fruits
Image Source : INSTAGRAM/#MIXDRY FRUITSड्राई फ्रूट्स 

हेल्दी गट यानी स्वस्थ्य आंत के लिए नाश्ते में मुट्ठी भर नट्स खाना बहुत जरूरी है। यह न केवल पाचन में सुधार करते हैं बल्कि आपके पेट के पीएच लेवल को भी सामान्य करते हैं। आप अपनी डेली डाइट में किशमिश, बादाम और पिस्ता को शामिल कर सकते हैं। हालांकि, आपको इन्हें कम मात्रा में ही खाएं, क्योंकि इसकी अधिक खाने से पिंपल्स और वजन बढ़ सकता है।

​भीगे बादाम 

खाली पेट बादाम खाने से भी सेहत को कई लाभ मिलते हैं। बादाम मैंगनीज, विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा -3 और ओमेगा -6 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इन्हें रातभर भिगोकर खाने से अधिक फायदे होते हैं।

गर्म पानी-शहद

सुबह-सुबह गर्म पानी और शहद मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। शहद में विटामिन और फ्लेवोनोइड्स होते हैं जो पेट को साफ रखने में मददगार हैं। गर्म पानी के साथ शहद पीने से शरीर के अंदर मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे पेट की समस्याएं दूर रहती हैं। 

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें- 

ये लोग ज्यादा ना खाएं केला, जानें क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स

भीगे हुए चने का पानी वजन कम करने में असरदार, जानें किस तरह से करें सेवन

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।