1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पथरी के मरीज टमाटर सहित इन चीजों का बिल्कुल भी न करें सेवन

पथरी के मरीज टमाटर सहित इन चीजों का बिल्कुल भी न करें सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 21, 2020 12:50 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 12:53 pm IST

पथरी की समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इन चीजों से दूरी बना लें।

पथरी के मरीज टमाटर सहित इन चीजों का बिल्कुल भी न करें सेवन- India TV Hindi
पथरी के मरीज टमाटर सहित इन चीजों का बिल्कुल भी न करें सेवन Image Source : INSTA/KSPTABS/BOTAMICAL_GARDENS/

अनियमित लाइफस्टाइल और कम पानी पीने के कारण अधिकतर लोग पथरी की समस्या का सामना करते हैं। इस समस्या को अधिकतर लोग इग्नोर कर देते हैं। लेकिन एक समय के बाद किडनी के स्टोनी में असहनीय दर्द होता है। ऐसे में आप अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरुरत होती है। आपके द्वारा की गई लापरवाही आपके पथरी को और बढ़ा कर सकती हैं। जानिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें अपने खानपान से कोसों दूर रखें तो ही बेहतर होगा। अगर आप चाहते हैं कि दवाओं और कुछ घरेलू उपायों के द्वारा पथरी जड़ से खत्म हो जाए तो भूलकर भी इन चीजों का सेवन न करे। 

पथरी के मरीज न करे इन चीजों का सेवन

टमाटर

हर रेसिपी और सलाद में टमाटर जान डाल देता है। लेकिन पथरी के मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में ऑक्सलेट पाया जाता है। अगर आपको खाना जरूरी हैं तो फिर इसके बीजों को निकालकर इसका सेवन करे। 

वजन घटाने के लिए कैसे करें अश्वगंधा का सेवन, साथ ही जानिए अन्य लाभ

शकरकंद
पथरी में शकरकंद का सेवन भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में ऑक्सलेट पाया जाता है। जो पथरी को और बढ़ा सकते हैं।  अगर आप इसे खाते हैं तो इसके साथ ऐसी चीजों का सेवन करे जिसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। 

पालक
Image Source : INSTAGRAM/JAYDESPHOTOGRAPHYINSTAपालक

पालक
पालक का सेवन करना भी पथरी के मरीजों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें भी अधिक मात्रा में ऑक्सलेट पाया जाता है। 

दुबले-पतले लोग होना चाहते हैं मोटा तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

चॉकलेट
चॉकलेट का सेवन भी पथरी के मरीजों को नहीं करना चाहिए। इससे वह तेजी से बढ़ सकता है।

पथरी के मरीज टमाटर सहित इन चीजों का बिल्कुल भी न करें सेवन
Image Source : INSTAGRAM/NOSTRACAFEMALMOपथरी के मरीज टमाटर सहित इन चीजों का बिल्कुल भी न करें सेवन

नॉनवेज
अगर आपको पथरी की समस्या हैं तो ऐसी चीजों का सेवन न करे। जिसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है।  बड़ी मात्रा में प्रोटीन खाने से  यूरिन में साइट्रेट नामक एक रसायन भी कम हो जाता है। इसलिए  रेड मीट, चिकन, मछली और अंडे का सेवन न करे। इसके बदले आप चाहे तो प्रोटीनयुक्त टोफू, चिया सीड्स और ग्रीक योगर्ट का सेवन कर सकते हैं। 

सॉफ्ट ड्रिंक्स
सॉफ्ट ड्रिंक्स में अधिक मात्रा में फॉस्फेट पाया जाता है। जो किडनी में स्टोन बढ़ाने नें मदद करता है। 

हाई ब्लड प्रेशर में जल्द आराम देगा ये घरेलू नुस्खा, बस इस तरह से करें इस्तेमाल

इन चीजों का भी न करे सेवन.

पथरी की समस्या से परेशान लोग चुकंदर, नट्स, चाय के अलावा कम मात्रा में नमक का सेवन करे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।