1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हल्दी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल कर सकता है आपको बीमार, हो सकती हैं ये दिक्कतें

हल्दी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल कर सकता है आपको बीमार, हो सकती हैं ये दिक्कतें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2021 05:34 pm IST,  Updated : Jun 01, 2021 05:37 pm IST

हल्दी का बहुत ज्यादा यूज आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। जानिए हल्दी के ज्यादा इस्तेमाल से सेहत को क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।

Turmeric- India TV Hindi
Turmeric Image Source : INDIA TV

कोरोनाकाल में इम्यूनिटी को बढ़ाने वाली चीजों को खूब इस्तेमाल हुआ। इन चीजों में काढ़ा, हल्दी, लहसुन, काली मिर्च और लौंग के अलावा कई चीजे शामिल हैं। ये सभी चीजें ना केवल काढ़ा बनाने में इस्तेमाल की गई बल्कि लोगों ने कोरोना वायरस से बचने के लिए और इम्यूनिटी को बूस्ट करने के इन चीजों का सेवन ऐसे भी किया। आज हम इन सब इम्यूनिटी बूस्टर चीजों में से हर एक के किचन में पाए जाने वाली हल्दी की बात करेंगे। हल्दी एंटी ऑक्सीडेंट और एंटीसेप्टिक होती है। इसके साथ ही कई सारे औषधीय गुणों से युक्त भी होती है। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि किसी भी चीज का बहुत ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसी वजह से आप ये बात भी जान लें कि हल्दी का बहुत ज्यादा यूज आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। जानिए हल्दी के ज्यादा इस्तेमाल से सेहत को क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।

हो सकती है पेट से संबंधित दिक्कत

हल्दी की तासीर बहुत ज्यादा गरम होती है। ऐसे में अगर आप हल्दी का सीमित मात्रा से ज्यादा सेवन करेंगे तो ये आपके पेट में जलन पैदा कर सकती है। इसके अलावा पेट में सूजन के अलावा ऐंठन की समस्या का भी कारण बन सकती है। इसलिए अगर आप हल्दी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं तो सचेत हो जाइए।

ये लोग ना पिएं हल्दी वाला दूध, फायदे की जगह कर सकता है नुकसान

Haldi or Turmeric
Image Source : INSTAGRAM/BECKY_ORGANICSHaldi or Turmeric

उल्टी और लूज मोशन की समस्या
हल्दी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से आपको डाइजेशन में भी दिक्कत हो सकती है। जिसके कारण उल्टी और लूज मोशन हो सकता है। 

बढ़ सकता है किडनी में पथरी का खतरा
कई लोग हल्दी का इस्तेमाल हर चीज में करते हैं। उन्हें लगता है कि हल्दी का जितना ज्यादा सेवन करेंगे तो वो रोगों से उतना ज्यादा दूर रहेंगे। वो इस बात को भूल जाते हैं कि किसी भी चीज की अगर शरीर में अधिकता होती है तो वो नुकसान ही करती है। हल्दी का सीमित मात्रा से यूज ना करने से कि़डनी में पथरी होने की समस्या हो सकती है। दरअसल, ये ऑक्सलेट कैल्शियम को शरीर में घुलने की बजाय बांधने लगता है जिसके कारण कैल्शियम अघुलनशील होने लगता है।

नोट- इस खबर की पुष्टि इंडिया टीवी नहीं करता।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।