1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कोरोना से रिकवर होने के बाद पैरों के फंगल इंफेक्शन से हैं परेशान, अपनाएं आयुर्वेदिक उपाय

कोरोना से रिकवर होने के बाद पैरों के फंगल इंफेक्शन से हैं परेशान, अपनाएं आयुर्वेदिक उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 24, 2021 06:48 am IST,  Updated : May 24, 2021 06:48 am IST

कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को पैरों का फंगल इंफेक्शन का भी सामना करना पड़ रहा है। स्वामी रामदेव से जानिए किन आयुर्वेदिक उपायों के द्वारा इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।

कोरोना से रिकवर होने के बाद पैरों के फंगल इंफेक्शन से हैं परेशान, अपनाएं आयुर्वेदिक उपाय- India TV Hindi
कोरोना से रिकवर होने के बाद पैरों के फंगल इंफेक्शन से हैं परेशान, अपनाएं आयुर्वेदिक उपाय Image Source : FREEPIK.COM

कोरोना महामारी से संक्रंमित होने के बाद वह काफी कुछ ले जाता है। लेकिन उससे ठीक होने के बाद कई बीमारियों का शिकार बना देता है। कई बार इस वायरस से उबरने वाला व्यक्ति हार्ट अटैक से अपनी जान गवा देता है तो कभी ब्लैक या फिर व्हाइट फंगस का शिकार हो जाता है। इतना ही नहीं कई लोग मानसिक बीमारी का भी सामना कर रहे हैं। कोरोना से रिकवरी होने के बाद कई साइड इफेक्ट्स में से एक है पैरों का फंगल इंफेक्शन। 

कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को पैरों का फंगल इंफेक्शन का भी सामना करना पड़ रहा है। स्वामी रामदेव से जानिए किन आयुर्वेदिक उपायों के द्वारा इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। .

कोरोना से रिकवरी के बाद शरीर, हड्डी और जोड़ों में दर्द? स्वामी रामदेव से जानिए यौगिक और आयुर्वेदिक उपाय

पैरों के फंगल इंफेक्शन के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय  

थुहर 

थुहर को सेहुंड नाम से भी जाना जाता है। यह एक कांटेदार झाड़ी होती है। औषधिय गुणों से भरपूर थूहर फंगल इंफेक्शन से छुटकारा दिला सकता है। इसे पीसकर प्रभावित जगह पर लगा लें। 

नीम
नीम में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो आसानी से आपको फंगल इंफेक्शन से छुटकारा दिला सकता है। नीम के तेल को  अश्वगंधा के साथ मिलाकर लगा लें। इसके अलावा आप रोजाना 7-8 नीम की पत्तियों का सेवन कर लें। 

गौधन अर्क 
औषधिय गुणों से भरपूर गौधन अर्क पैरों के फंघल इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है। रोजाना 2 चम्मच गौधन अर्क पिएं। 

कोरोना की वजह से ब्लैक फंगस होने का क्या है पहला लक्षण? डॉ नरेश त्रेहन से जानिए

हल्दी, एलोवेरा

फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए औषधिय गुणों से भरपूर इस पेस्ट को लगा सकते हैं। इसके लिए नीम के पत्ते, एलोवेरा, हल्दी, मेहंदी और अपामार्ग को पीसकर पेस्ट बना लें और इसे प्रभावित जगह पर लगा लें। 

पीली मिट्टी
पीली मिट्टी या फिर जंगली पेड़ के नीचे की मिट्टी को 4-5 इंच खोदकर मिट्टी निकाल लें। घर लाकर  मिट्टी को रात में भिगो दें। सुबह इस मिट्टी में नीम के पत्ते, एलोवेरा, हल्दी, मेहंदी, शतपरणी  आदि मिलाकर  लगा लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।