1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आयुष मंत्रालाय ने कहा- शहद के प्रयोग से कोरोना से होगा बचाव, आइए जानते हैं इसके औषधीय गुण

आयुष मंत्रालाय ने कहा- शहद के प्रयोग से कोरोना से होगा बचाव, आइए जानते हैं इसके औषधीय गुण

 Published : May 05, 2020 08:50 pm IST,  Updated : May 06, 2020 10:05 am IST

शहद में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन ए, बी, सी, आयरन, पोटेशियम, सोडियम आदि गुणकारी तत्व होते हैं, जो आपको तमाम तरह की संक्रमित बीमारियों से बचाते हैं।

शहद के औषधीय गुण- India TV Hindi
शहद के औषधीय गुण Image Source : INSTAGRAM- KROLOWA.MATKA

शहद औषधीय गुणों से भरपूर है, इसके सेवन से पेट, त्वचा से लेकर वजन कम करने जैसी तमाम राहत मिलती है। खांसी में भी शहद का उपयोग किया जाता है। यही वजह है कि पहले बच्चे के पैदा होने पर उसे शहद चटाते थे। शहद ना सिर्फ कई बीमारियों के इलाज में काम आता है बल्कि इम्यून सिस्टम बढ़ाने में भी मदद करता है। अब तो आयुष मंत्रालय ने भी कह दिया है कि शहद का सेवन कोरोना संकट से बचाने मे भी आपकी मदद करेगा। दरअसल शहद में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन ए, बी, सी, आयरन, पोटेशियम, सोडियम आदि गुणकारी तत्व होते हैं, जो आपको तमाम तरह की संक्रमित बीमारियों से बचाते हैं। शहद खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। इसके अलावा इसके रोजाना सेवन से पेट साफ होता है, खून बढ़ता है। साबुन और एंटी वायरल क्रीम में भी शहद का इस्तेमाल किया  जाता है। इसे चेहरे पर लगाने से कील मुंहासे भी दूर होते हैं।

गुणकारी शहद आप किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं और इसके क्या क्या फायदे होते हैं आइए जानते हैं-

शहद से दूर भागेंगी स्किन प्राब्लम

जैसा कि ऊपर हमने बताया है कि शहद से स्किन से संबंधी बीमारियां दूर होती हैं। शहद  एंटीबैक्टीरिल होता है, इससे स्किन संबंधी बीमारियां दूर होती हैं, साथ ही या दाग-धब्बे भी कम करता है। इसे दूध में मिलाकर होंठ में लगाने से होंठ भी मुलायम होते हैं। शहद को बेसन, मलाई के साथ उबटन बनाकर लगाने से स्किन सौम्य होती है।

शहद पेट करता है साफ

हद का सेवन करने से हाजमा ठीक रहता है। यह कब्ज दूर करने का तत्काल उपाय है। इसकी मदद से आंत को मल त्यागने में आसानी होती है।

वजन घटाने में मदद करता है शहद

शहद के सेवन से वजन भी कम होता है। तमाम एक्ट्रेसेज इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं कि वो सुबह उठकर गुनगुने पानी मे शहद और नींबू डालकर पीती हैं। यह आपका मेटाबोलिज्म ठीक रखता है जिससे अतिरिक्त वसा खत्म हो जाती है।

दिल के लिए भी जरूरी है शहद

दिल को मजबूत करने और हृदय संबंधी कार्य सुगमता से चलाने के लिए आप रोजाना एक चम्मच शहद का सेवन करें।

सर्दी खांसी भगाने में कारगर है शहद

शहद का प्रयोग सर्दी खांसी के दौरान भी किया जाता है। एक चम्मच शहद में हल्दी डालकर चाटने से खांसी ठीक हो जाती है। 

बालों के लिए भी अच्छा है शहद

शहद को ऑलिव ऑयल के साथ बालों में लगाइए। इससे आपके बाल घने, काले, मुलायम और चमकदार होंगे। साथ ही आपके बाल झड़ने भी कम हो जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।