बरसात के मौसम में बढ़ी हुई उमस, हवा में नमी और बैक्टीरिया-फंगस से स्किन-हेयर प्रॉब्लम के साथ ENT से जुड़े रोग भी आम हो जाते हैं। इसलिए कंजक्टिवाइटिस, कानों में इंफेक्शन और मुंह नाक से होते हुए पराग के कण, वायरस, बैक्टीरिया को रेस्पिरेट्री ट्रैक में नहीं जाने देना चाहिए। अगर लापरवाही बरती तो रेस्पिरेट्री ट्रैक में सूजन-इंफेक्शन, खांसी, गले में खराश, कान में दर्द, टिनिटस, साइनाइटिस, अस्थमा-ब्रोंकाइटिस, कोल्ड-फीवर जैसी ENT प्रॉब्लम्स हालत खराब कर देंगी।
कान में इंफेक्शन से तो चिड़चिड़ापन, बुखार, सुन्नपन जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं और कान का दर्द तो इतना भयंकर होता है कि सोने भी नहीं देता। वैसे तो ये परेशानियां किसी को भी हो सकती हैं, लेकिन कमज़ोर इम्यूनिटी वालों पर ENT के रोगों का हमला ज़्यादा होता है। इसलिए आज नाक-गले, कान की हर बीमारी से बचने के साथ साथ इम्यूनिटी को भी मज़बूत करने के उपाय स्वामी रामदेव से जानते हैं।
बरसात का मौसम, खतरे में ENT
- नाक-कान-गले पर मौसम का अटैक
- ENT के रास्ते बैक्टीरिया की शरीर में एंट्री
- एलर्जी-इंफेक्शन सीजनल प्रॉब्लम
बारिश में रोगों का खतरा
- रेस्पिरेट्री ट्रैक में सूजन-इंफेक्शन
- खांसी और गले में खराश
- कान में दर्द, टिनिटस
- साइनाइटिस
- अस्थमा-ब्रोंकाइटिस
- कोल्ड-फीवर
कान में इंफेक्शन के लक्षण
- चिड़चिड़ापन
- बुखार
- सुन्नपन
- दर्द
बदलता मौसम में सावधानी
- हल्का गर्म पानी पीएं
- खानपान पर ध्यान दें
- मौसमी सब्जी खाएं
- पानी में नमक मिलाएं
- गुनगुने पानी से गरारे करें
- जरूरत पड़ने पर स्टीम लें
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उपाय
- एलोवेरा जूस
- गिलोय जूस
- शहद-नींबू पानी
गले में खराश का इलाज
- नमक पानी से गरारा
- बादाम तेल से नस्यम
- मुलैठी चूसने से फायदा
इम्यूनिटी होगी हाई
- गिलोय-तुलसी काढ़ा
- हल्दी वाला दूध
- मौसमी फल
- बादाम-अखरोट
सिरदर्द नहीं होगा, कफ दूर करें
- 100 ग्राम पानी में 1 चम्मच रीठा डालें
- एक चुटकी सोंठ, काली मिर्च पाउडर डालें
- छानकर 2-3 बूंद नाक में डालें
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)