1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जोड़ों में जमे प्यूरिन को फ्लश आउट कर देता है ये पीला फल, जानें कैसे सेवन करने से यूरिक एसिड होगा कंट्रोल?

जोड़ों में जमे प्यूरिन को फ्लश आउट कर देता है ये पीला फल, जानें कैसे सेवन करने से यूरिक एसिड होगा कंट्रोल?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 30, 2024 10:37 pm IST,  Updated : Apr 30, 2024 10:38 pm IST

यूरिक एसिड के मरीजों के लिए केले का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। जानिए इस बीमारी को कंट्रोल करने में ये कैसे कारगर है?

यूरिक एसिड कंट्रोल करने में केला है फायदेमंद- India TV Hindi
यूरिक एसिड कंट्रोल करने में केला है फायदेमंद Image Source : SOCIAL

आजकल की बदलती जीवनशैली और खराब खान पान की वजह से लोग लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं। इन्हीं बीमारियों में  से एक है हाई यूरिक एसिड। यूरिक एसिड को किडनी फ़्लिटर कर बाहर निकाल देती है लेकिन जब किडनी इन्हें फ़्लिटर नहीं कर पाती तब ये बॉडी के जॉइंट्स में जमने लगते हैं। जिस वजह से जोड़ों में धीरे धीरे दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। दर्द की वजह से लोगों को उठने बैठने में बड़ी परेशानी होती है। इसलिए समय रहते ही यूरिक एसिड कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने में केला बेहद फायदेमंद है। चलिए जानते हैं केला यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कैसे कारगर है और इसका सेवन कैसे करना है?

यूरिक एसिड में फायदेमंद है केला

केला सिर्फ खाने में ही स्वाद से भरपूर नहीं है बल्कि ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। केला में पोटेशियम काफी मात्रा में पाया जाता है जो पेशाब के जरिए यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालता है। इसके अलावा केले में प्रोटीन की कम मात्रा इसे यूरिक एसिड के मरीजों के लिए खाने लायक बनाती है और हाई यूरिक एसिड के स्तर को नॉर्मल रखता है। ऐसे में यूरिक एसिड के मरीजों को अपनी डाइट में केले को जरूर शामिल करना चाहिए।

केला खाने से ये समस्याएं भी होती हैं दूर:

  • पाचन करे मजबूत: फाइबर के गुणों से भरपूर केला आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त करता है।  दरअसल, केले में पेक्टिन नामक एक प्रकार का फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर करता है।  नियमित रूप से केला का सेवन करने से कब्ज से भी छुटकारा मिलता है.

  • खून की कमी करे दूर: केला में आयरन और फोलेट पाया जाता है जो खून की कमी को दूर करता है।  रोजाना केले का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। अगर आप एनीमिया से पीड़ित है तो केला को अपने डाइट में जरूर शामिल करें।

  • देता है एनर्जी: एनर्जी का पावरहाउस केला खाने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। रोजाना 1 केले का सेवन करने से आपकी बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। केला आपको दिनभर ऊर्जा से भरा रखता है.

ऐसे करें केले का सेवन:

यूरिक एसिड के मरीज दिन में 3 से 4 केले का सेवन कर सकते हैं। दूध के साथ भी मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान दें कि केले में शक्कर काफी मात्रा में पायी जाती है और इससे ब्लड शुगर हाई हो सकता है। इसलिए केले का सेवन करने से पहले आप डॉक्टर से एक बार ज़रूर कंसल्ट कर लें।  

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।