सुबह की शुरुआत अगर किसी हेल्दी ड्रिंक से की जाए, तो पूरे दिन शरीर एनर्जेटिक और फ्रेश महसूस करता है। ऐसे में जौ का पानी (Barley Water) एक बेहतरीन देसी उपाय माना जाता है, जो खासकर गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के साथ कई हेल्थ बेनिफिट्स भी देता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट जौ का पानी पीते हैं, तो इसका असर आपकी सेहत पर साफ नजर आने लगता है।
सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने के फायदे:
-
शरीर को रखे हाइड्रेटेड: जौ का पानी नेचुरल कूलिंग ड्रिंक है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और डिहाइड्रेशन से बचाता है।
-
पाचन तंत्र को करता है मजबूत: जौ का पानी में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है, जिससे कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं कम होती हैं।
-
वजन घटाने में मददगार: जौ का पानी वजन घटाने और भूख को नियंत्रित करने में बहुत मददगार है। इसमें उच्च मात्रा में डायट्री फाइबर होता है, जो पेट में जाकर जेल जैसा पदार्थ बनाता है। यह पाचन को धीमा करता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और ओवरईटिंग कम होती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।
-
दिल की सेहत के लिए अच्छा: जौ का पानी शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद बीटा-ग्लुकन नामक घुलनशील फाइबर आंतों में जेल जैसा पदार्थ बनाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को सोख लेता है और शरीर से बाहर निकालने में सहायता करता है।
-
शरीर को अंदर से ठंडक: जौ का पानी गर्मियों के लिए एक बेहतरीन पेय है। यह शरीर के तापमान को कम करने, पेट की गर्मी शांत करने और लू से बचाने में सहायक है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और पोषक तत्व शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।
सेवन का सही तरीका:
2–3 चम्मच जौ को रात भर पानी में भिगो दें, सुबह इसे उबालकर छान लें, हल्का ठंडा होने पर पिएं, स्वाद के लिए थोड़ा नींबू या शहद मिला सकते हैं
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है