1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गैस और अपच जैसी पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखता है बेल, जानें अन्य फायदे

गैस और अपच जैसी पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखता है बेल, जानें अन्य फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 12, 2021 04:56 pm IST,  Updated : May 12, 2021 05:00 pm IST

बेल में ऐसे कई गुण होते हैं जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने में मदद करते हैं। यह फल पेट के अलावा हार्ट और ब्रेन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

wood apple - India TV Hindi
बेल का फल और शरबत  Image Source : INDIA TV

गर्मी का मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आती है। इस मौसम में पेट से जुड़ी तरह-तरह की समस्याएं होना आम बात है। दस्त, लू लगना और पेचिश की परेशानी होने का खतरा ज्यादा रहता है। अगर आप इन सभी परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं तो बेल का फल आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर लोग जूस या शरबत के रुप में करते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर बेल का फल गर्मियों में पाया जाता है। इसका अंग्रेजी नाम wood apple है। यह आंतों को सेहतमंद रखता है जिससे पेट की सभी समस्याएं दूर रहती हैं। टैनिन, फ्लेवोनोइड्स और कैमारिन इसमें पाए जाने वाले जरूरी पोषक तत्व हैं, जो शरीर की सूजन को कम करते हैं। साथ ही पेट को मजबूत करता है और पाचन क्रिया को भी बढ़ाता है। इसके अलावा बेल में एंटी-फंगल और एंटीहेल्मिंटिक गुण होते हैं। 

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करेगा सौंफ, डायबिटीज के मरीज ऐसे करें सेवन

शरीर के लिए इस तरह से फायदेमंद है बेल का सेवन

  • बेल का सेवन दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि दिल के रोगियों को इस फल का सेवन करना चाहिए।  
  • अपच, पेट में गैस ज्यादा बनती है या फिर कब्ज से परेशान है तो बेल का शर्तब बनाकर पीए। 
  • आपको कोलेस्ट्रॉल घटने-बढ़ने की परेशानी है तो आप बेल खाने की आदत डालें। ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को ठीक रखता है।  
  • गर्मियों में अगर आप दस्त या डायरिया से परेशान हैं तो बेल खाएं, फायदा होगा।
  • गर्मियों में पाए जाने वाले इस फल की तासीर ठंडी होती है। शरीर में अगर गर्मी हो गई है तो इस फल का सेवन करें।
  • बेल ना सिर्फ पेट का उपचार करता बल्कि यह खून भी साफ करता है।

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें- 

आंवला, लहसुन से होगी विटामिन्स की कमी पूरी, पोषक तत्वों की कमी को पूरा करेंगे ये फूड्स

हार्ट को रखना चाहते हैं मजबूत, डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 चीजें

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए रोजाना पिएं ये आयुर्वेदिक काढ़ा, लंग्स भी रहेंगे फिट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।