1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किशमिश का सेवन करने के हैं अनेकों फायदे, वजन कम करने से लेकर दिलाता है इन परेशानियों ने निजात

किशमिश का सेवन करने के हैं अनेकों फायदे, वजन कम करने से लेकर दिलाता है इन परेशानियों ने निजात

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Mar 08, 2022 06:35 pm IST,  Updated : Mar 08, 2022 08:03 pm IST

आपको मीठा खाने की इच्छा है लेकिन आप अपने वजन पर भी नजर रखने की कोशिश कर रहे हैं, तो किशमिश आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है।

किशमिश- India TV Hindi
किशमिश Image Source : FREEPIK

Highlights

  • किशमिश का सेवन करने से मोटापा कम होता है
  • किशमिश हमारे पेट संबंधी बीमारियों के लिए लाभदायक है

मोटापा कई बीमारियों का घर कहा जाता है। इस स्थिति में खाने पीने का खास ख्याल रखना होता है। मोटापे में ऐसी चीजों से दूरी बना लेने की सलाह दी जाती है जो मीठे हों। मगर आपको घबराने की जरूरत नहीं हैं। आप चाहें मीठा खा सकते हैं और इससे आपको हेल्थ बेनिफिट्स भी होंगे! आप सोच रहे हैं कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं?

बता दें अगर आपको मीठा खाने की इच्छा है लेकिन आप अपने वजन पर भी नजर रखने की कोशिश कर रहे हैं, तो किशमिश आपके लिए एकदम सही प्राकृतिक स्वीटनर है। ये कैलोरी में कम और स्वाभाविक रूप से मीठे होते हैं। किशमिश स्वाद में मीठा तो है ही साथ ही इसमें जिंक की भी मात्रा होती है जो आपके बॉडी के लिए लाभदायक है।

किशमिश का सेवन करने से आपके फैट भी रिड्यूस होता है, जिससे मोटापा कम करने में मदद मिलती हैं। 

30 से 40 साल के पुरुष सेहतमंद रहने के लिए डाइट में शामिल करें आंवले सहित ये 5 चीजें

आइए जानें किशमिश का सेवन करने के फायदे

खून की कमी में है सहायक

आयरन शरीर के लिए एक आवश्यक खनिज है। यह कॉपर और अन्य विटामिनों के साथ हमारे रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है, जो सभी किशमिश में मौजूद होते हैं। जो लोग एनीमिया जैसे रक्त रोगों की चपेट में हैं, उन्हें नियमित रूप से अपनी डाइट में किशमिश को शामिल करना चाहिए।

हेल्दी स्किन और बालों के लिए है लाभदायक
लोग अपनी स्किन और बालों की देखभाल के लिए काफी पैसा खर्च करते हैं। लेकिन नियमित रूप से किशमिश का सेवन करने से स्किन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

हाई बीपी पेशेंट अंजीर के साथ पिएं ये एक चीज, कंट्रोल करने में मिलेगी मदद

बेहतर पाचन के लिए लाभदायक
किशमिश में फाइबर से भरपूर होते हैं इसलिए ये पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होते हैं। हर रात खाने के बाद पानी में भिगोए हुए किशमिश का सेवन करने से इंटेस्टाइन क्लीयर होता है। 

Disclaimer: यह जानकारी  सामान्य ज्ञान के आधार पर लिखी गई है  इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।