1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 30 से 40 साल के पुरुष सेहतमंद रहने के लिए डाइट में शामिल करें आंवले सहित ये 5 चीजें

30 से 40 साल के पुरुष सेहतमंद रहने के लिए डाइट में शामिल करें आंवले सहित ये 5 चीजें

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 21, 2021 05:16 pm IST,  Updated : Sep 21, 2021 06:23 pm IST

खाने पीने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें डाइट में शामिल करके आप सेहतमंद हो सकते हैं।

Gooseberry - India TV Hindi
Gooseberry  Image Source : INSTAGRAM/ DIET.EATRIGHT

खराब लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर पुरुष सेहत संबंधी कई दिक्कतों का सामना करते हैं। इसकी वजह कई सारी हो सकती हैं। जैसे कि भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव और खानपान का ध्यान ना रखना। आजकल ये समस्या हर उम्र के लोगों में देखने को मिल रही है। इसका असर उनकी निजी जिंदगी पर भी पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको खाने पीने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें डाइट में शामिल करके आप सेहतमंद हो सकते हैं।

40 की उम्र के पुरुष शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, जानें सेवन का तरीका

आंवले का करें सेवन

आंवला सेहत के लिए अच्छा होता है। इसका सेवन करने से ना केवल आंखों की रोशनी बढ़ती है बल्कि पुरुषों की सेहत के लिए भी अच्छा होता है। इसके लिए बस आप आंवले के चूर्ण में मिश्री को पीसकर मिला लें। रोजाना रात में सोने से पहले एक चम्मच पाउडर का सेवन करें। उसके बाद थोड़ा सा पानी पी लें। आंवले और मिश्री का चूर्ण बनाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि उनकी मात्रा बराबर हो।

Banana
Image Source : INSTAGRAM/ MARCELO_CELINHUBanana

केले को करें डाइट में शामिल
केला भी पुरुषों की सेहत के लिए अच्छा होता है। इसके साथ ही अगर आप बॉडी बनाने के शौकीन हैं तो उसमें भी केला आपके लिए कारगर है। बस आप रोजाना एक गिलास दूध के साथ केला खाएं। इससे आपको फायदा होगा। 

डायबिटीज पेशेंट इस तरह से करें त्रिफला का सेवन, अपने आप कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल

dalchini
Image Source : INSTAGRAM/ DRY_FRUITS__CHILLI__SPICESdalchini

दालचीनी भी असरदार
खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा दालचीनी सेहत के लिए अच्छी होती है। इसके लिए बस आप 2 ग्राम दालचीनी पाउडर को 250 मिलीलीटर दूध में डालकर एक चम्मच शहद के साथ खा लें। 

सफेद प्याज का रस
अच्छी सेहत के लिए प्याज का रस आपकी मदद कर सकता है। बस आप सफेद प्याज का रस, शहद, अदरक और घी का मिश्रण बराबर मात्रा में लें और इसका रोजाना सेवन करें।

स्प्राउट्स
स्प्राउट्स सेहत के लिए बेहतरीन होता है। इसे भी डाइट में शामिल करने से आपको फायदा होगा। 

 


Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।