1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज पेशेंट इस तरह से करें त्रिफला का सेवन, अपने आप कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज पेशेंट इस तरह से करें त्रिफला का सेवन, अपने आप कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 21, 2021 04:10 pm IST,  Updated : Sep 21, 2021 06:21 pm IST

अगर आप डायबिटीज पेशेंट हैं तो त्रिफला को इन तीन तरीकों से इस्तेमाल करके शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकते हैं।

Diabetes test and triphala- India TV Hindi
Diabetes test and triphala Image Source : INSTAGRAM/AKRAMMEDICALCOMPLEXLHR'S

कई ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां हैं जिनका इस्तेमाल कई बीमारियों में किया जाता है। इन्हीं जड़ी बूटियों में से एक त्रिफला है। त्रिफला हरड़, बहेड़ा और आंवले से मिलकर बनता है। यानी कि इन तीनों चीजों के मिश्रण को त्रिफला कहते हैं। त्रिफला में मौजूद हरड़ और बहेड़ा पाचन एंजाइमों को रेगुलेट करता है जबकि आंवला एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। जो कि ब्लड शुगल लेवल को नियंत्रित करने का काम करता है। अगर आप डायबिटीज पेशेंट हैं तो त्रिफला को इन तीन तरीकों से इस्तेमाल करके शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकते हैं। 

डायबिटीज पेशेंट के लिए 2 तरह से असरदार है मेथी का सेवन, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

Triphala
Image Source : INSTAGRAM/ DR.AAFREEN_BLOGSTriphala

पहला तरीका- रोजाना सुबह पिएं काढ़ा

  • सबसे पहले आप रात में सोने से पहले लोहे का एक बर्तन लें। इस बर्तन में करीब एक से डेढ़ चम्मच त्रिफला पाउडर डालें। अब इसमें एक कप पानी मिला लें।
  • इसे अच्छे से मिला लें और लोहे के बर्तन में रातभर ऐसे ही रहने दें।
  • सुबह इस पेस्ट को निकालें और इसमें शहद और पानी मिलाएं। 
  • इस काढ़े को रोजाना सुबह खाली पेट पीने से आपको फायदा हो सकता है।

दूसरा तरीका- दोपहर में छाछ के साथ करें सेवन

दोपहर के खाने के साथ आप त्रिफला पाउडर को छाछ में मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपका पेट साफ होगा, साथ ही मधुमेह रोगी को कब्ज की समस्या से राहत मिल जाएगी। 

तीसरा तरीका- रात में देसी घी के साथ खाएं
रात में सोने से पहले भी आप त्रिफला का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए बस आप देसी घी में त्रिफला मिलाकर इसे पी लें और ऊपर से एक गिलास गर्म पानी पी लें। ये शरीर को डिटॉक्स करने में आपकी मदद करेगा। शरीर के डिटॉक्स होने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और ब्लड ग्लूकोज का स्तर काफी कम हो जाता है।  

डायबिटीज पेशेंट के लिए असरदार हैं इन 3 पौधों की पत्तियां, अपने आप कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

Diabetes Test
Image Source : INSTAGRAM/ RESHAPEFREAKDiabetes test

त्रिफला का सेवन करने से शुगर पेशेंट को होते हैं ये फायदे

इंसुलिन बढ़ाता है
त्रिफला का सेवन करना डायबिटीज पेशेंट के लिए लाभदायक होता है। ये पेनक्रियाज को हेल्दी रखने में सहायता करता है। उसे उत्तेजित करता है और इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। इंसुलिन मधुमेह के रोगी के लिए बहुत आवश्यक है क्योंकि ये शुगर को पचाने में मदद करता है और ब्लड शुगर कंट्रोल करता है।

कोलेस्ट्रॉल को करता है नियंत्रित 
सामान्य तौर पर डायबिटीज पेशेंट को कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की दिक्कत होती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो डाइट में त्रिफला को शामिल करें। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल की बीमारी का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे में त्रिफला फैट की मात्रा को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।  

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।