1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज पेशेंट के लिए 2 तरह से असरदार है मेथी का सेवन, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज पेशेंट के लिए 2 तरह से असरदार है मेथी का सेवन, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 20, 2021 04:51 pm IST,  Updated : Sep 21, 2021 09:32 am IST

डायबिटीज पेशेंट डॉक्टर से परामर्श लेने के अलावा कुछ घरेलू नुस्खे को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जानिए क्या है ये घरेलू नुस्खा और किस तरह से असरदार है।

Diabetes test and methi- India TV Hindi
Diabetes test and methi Image Source : INSTAGRAM/RAPABEAUTYESSENTIALS

डायबिटीज पेशेंट को नियमित रूप से अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच करते रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आप ब्लड शुगर लेवल को रेगुलर मॉनिटर कर पाएंगे। ऐसा करके आप अपने आप को डायिबिटीज के पड़ने वाले बुरे असर से बचा सकते हैं। इसके साथ ही शरीर के बाकी अंगों पर पड़ने वाले प्रभाव से भी बचा सकते हैं। डायबिटीज पेशेंट डॉक्टर से परामर्श लेने के अलावा कुछ घरेलू नुस्खे को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जानिए क्या है ये घरेलू नुस्खा और किस तरह से असरदार है। 

डायबिटीज पेशेंट के लिए असरदार हैं इन 3 पौधों की पत्तियां, अपने आप कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

Diabetes test
Image Source : INSTAGRAM/ DIABETESCONTROLSSDiabetes test 

मेथी दाना ब्लड शुगर लेवल करेगा कंट्रोल

मेथी दाना डायबिटीज पेशेंट के लिए काफी कारगर है। मेथी दाना अमीनो एसिड्स रक्त के अंदर मौजूद शुगर को तोड़ने और उसका स्तर कम करने का काम करते हैं। इसके कारण खून में इंसुलिन की मात्रा बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही डायबिटीज भी कंट्रोल में रहती है। 

डायबिटीज पेशेंट ऐसे करें मेथी दाना का इस्तेमाल
मेथी दाना को आप दो तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जानिए क्या है वो तरीका...

डायबिटीज पेशेंट दोपहर के खाने में जरूर शामिल करें ये 4 चीजें, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

पहला तरीका
आप मेथी दाना को एक गिलास पानी में 1 चम्मच डाल दें। अगले दिन सुबह सबसे पहले मेथी दाना को चबाकर खा लें। उसके बाद एक- दो घूंट पानी पी लें। इस बात का ध्यान रखें कि मेथी दाना और पानी पीने के करीब आधे घंटे बाद ही आप कुछ खाएं।

Methi
Image Source : INSTAGRAM/ TIMNIK_EMPIREMethi 

दूसरा तरीका
तवे पर आप एक चम्मच मेथी दाना भून लें। जब ये थोड़ा ठंडा हो जाए तो मिक्सी में भुने हुए मेथी दाना को डालकर उसका पाउडर बना लें। अब एक गिलास गर्म पानी करें। पानी में करीब एक चम्मच मेथी पाउडर डालें। इस पानी को चम्मच से मिलाएं और खाली पेट पी लें। रोजाना ऐसा करने से आपको असर दिखने लगेगा।

मेथी दाना का सेवन करने से अन्य फायदे

  • खाली पेट मेथी का पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है
  • ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायता करता है
  • गैस की समस्या दूर करता है 
  • डाइजेशन को मजबूत करने में कारगर है
  • जोड़ों के दर्द में असरदार है

 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।