1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 40 की उम्र के पुरुष शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, जानें सेवन का तरीका

40 की उम्र के पुरुष शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, जानें सेवन का तरीका

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 20, 2021 07:55 pm IST,  Updated : Sep 21, 2021 12:03 pm IST

अगर आप 40 की उम्र के हैं और शारीरिक कमजोरी की समस्या से जूझ रहे हैं तो डाइट में इन 3 चीजों को शामिल करें। इससे आपको फायदा होगा।

Makhana- India TV Hindi
Makhana Image Source : INSTAGRAM/FOOD_MIJAZ

पुरुषों में एक उम्र के बाद कई तरह की दिक्कतें सेहत संबंधी हो सकती हैं। इन दिक्कतों में सबसे आम परेशानी है शारीरिक कमजोरी का होना। पुरुषों में आई शारीरिक कमजोरी कई वजह से हो सकती है। जैसे कि खान पान पर ध्यान ना देना या फिर उनकी दिनचर्या का गड़बड़ाना। अगर आप 40 की उम्र के हैं और शारीरिक कमजोरी की समस्या से जूझ रहे हैं तो डाइट में इन 3 चीजों को शामिल करें। इससे आपको फायदा होगा। 

डायबिटीज पेशेंट के लिए 2 तरह से असरदार है मेथी का सेवन, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

Dry Dates
Image Source : INSTAGRAM/ HATIMISTORESDry Dates 

डाइट में इन 3 चीजों को करें शामिल

40 की उम्र के अगर आप हैं और शारीरिक कमजोरी की समस्या से जूझ रहे हैं तो डाइट में 3 चीजों को शामिल करने से आपको फायदा हो सकता है। ये तीन चीजें हैं...

  • छुहारा
  • मखाना
  • दूध

milk
Image Source : INSTAGRAM/ BDMILK7milk 

इस तरह करें इनका सेवन
सबसे पहले आप कम से कम 2 से 3 घंटे तक छुहारे और मखानों को पानी में भिगोकर रख दें। आप 2 छुहारे और करीब 4 से 5 मखाने लें। उसके बाद एक गिलास दूध लें और उसे मिक्सी ग्राइंडर में डाल दें। अब इसमें छुहारे और मखाने जो आपने पानी में भिगोए थे उन्हें निचोड़ कर इसमें डाल दें। यहां पर आप इस बात का ध्यान रखें कि छुहारे के अंदर की गुठली को निकाल दें। मिक्सी ग्राइंडर को चलाएं। अब इस ड्रिंक को गिलास में करें और रोजाना पीएं। इससे आपको कुछ दिनों में फायदा हो सकता है।

शरीर में आई हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करेंगी ये 5 चीजें, आज से ही डाइट में करें शामिल

जानें ये घरेलू नुस्खा कैसे है असरदार
शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए ये घरेलू नुस्खा असरदार है। ऐसा इसलिए क्योंकि छुहारे और मखाने दोनों में टेस्टोस्टेरोन नाम के हार्मोन को बढ़ाने का गुण पाया जाता है। ये पुरुषों की सेहत पर असर डालता है। जबकि दूध का सेवन करने से ताकत बढ़ती है। 

डाइजेशन भी अच्छा रहता है
अगर किसी व्यक्ति को डाइजेशन की दिक्कत है तो वो भी इस ड्रिंक का सेवन कर सकता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो कि डाइजेशन को सुधारने में सहायता करता है। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।