लौंग एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल कई तरह की डिशेज में किया जाता है। इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका पानी भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लौंग में विटामिन सी, ई, के, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट खुशी छाबड़ा ने बताया है 14 दिनों तक लौंग का पानी पीने से सेहत को क्या क्या फायदे होते हैं।
स्लीप क्वालिटी
अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो लौंग का पानी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से बॉडी में स्लीप हॉर्मोन का प्रोडक्शन बढ़ता है और अच्छी नींद आती है।
लिवर की सफाई
लौंग में एंटीऑक्सीडेंट्स होता है। लौंग का पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह लिवर के फंक्शन को बेहतर बनाता है और त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाता है।
डायजेशन
लौंग का पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। इससे पेट फूलने, गैस और अपच जैसी समस्याएं दूर होती है।
इम्यूनिटी
लौंग का पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। नियमित रूप से पीने से सर्दी-खांसी जुकाम की समस्या दूर होती है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।