1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीजों के लिए ये फूड्स हैं वरदान, वहीं इन चीजों से बनाएं दूरी

डायबिटीज के मरीजों के लिए ये फूड्स हैं वरदान, वहीं इन चीजों से बनाएं दूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 25, 2020 11:54 am IST,  Updated : Jun 25, 2020 03:18 pm IST

अगर ब्लड में शुगर लेवल बढ़ा हो तो ऐसे फलों का इस्तेमाल करना लाभदायक होता है जिनमें फाइबर की मात्रा अधिक हो। इसके अलावा जानिए किन चीजों का सेवन बढ़ा सकता है आफका शुगर लेवल।

ब्लड शुगर- India TV Hindi
ब्लड शुगर Image Source : INSTRAGRAM/OFFICIALHEALTHLABS

डायबिटीज यानी ब्लड शुगर आज के समय में दुनियाभर में फैली आम बीमारियों मे से एक मानी जाती है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसे जड़ से खत्म करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन खानपान और एक्सरसाइज में थोड़ा सा बदलाव करके शुगर को काफी हद तक कंट्रोल किया सकता है। अपनी हाइट में ऐसी चीजें शामिल करना चाहिए। जिसमें अधिक मात्रा में फाइबर हो। ब्लड शुगर वाले मरीज को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना होता है। कई बार हमें पता ही नहीं होता है कि किस फल या फूड से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसीलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनका सेवन डायबिटीज के मरीजों को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही जानिए ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए कौन से आहार है लाभदायक। 

ब्लड शुगर के मरीज न करें इन चीजों का सेवन

डायबिटीज के मरीजों को ड्राई फू़ट्स खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह फलों का कांसन्ट्रेटिड फॉर्म होता है। इसी तरह किशमिश खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें अंगूर से कई गुना अधिक कार्बोहाइड्रेट होता है। जिससे आपका शुगर बढ़ सकता है। 

इम्यूनिटी बूस्टर का काम करती है अश्वगंधा की चाय, जानें इसे बनाने का तरीका और अन्य फायदों के बारे में

तरबूज
Image Source : INSTAGRAM/LUDMILAAKIMOVA23तरबूज

तरबूज

शुगर के मरीजों को तरबूज खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स 72 होता है। जिससे आका ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। 

चीकू
यह फल बहुत ही ज्यादा मीठा होता है। इसके अलावा इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है। जिसके कारण आपका ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। 

खाना खाने के साध सलाद खाते हैं तो संभल जाएं, होगा सेहत को नुकसान, ये है सलाद खाने का सही समय

आलू
Image Source : INSTAGRAM/MOTHER_NATURE37/आलू

आलू
आमतौर पर आलू में भरपूर मात्रा में विटमिन सी, बी, फाइबर, कॉपर, ट्रायप्टोफान, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। लेकिन इसमें पाया जाने वाला हाई कार्बोहाइड्रेट और ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। 

फलों का जूस
Image Source : INSTAGRAM//WOODEN_SPOONER/फलों का जूस

फलों का जूस
अगर आप शुगर के पेशेंट हैं तो फलों का जूस पीने के बजाय उन्हें ऐसे ही फलों में सेब, स्ट्राबेरी, चेरी, प्लम आदि खाने की आदत डाले। क्योंकि इनमें ज्यादा फाइबर होता है वहीं उसके जूस में कम फाइबर होती है। इसके अलावा हम जूस को एक साथ पी जाते हैं जिससे तुरंत ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। वहीं  पैक्ड जूस में भी फ्रक्टोज की मात्रा अधिक होती है जो आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।

फुट फैट दूध

पोषक तत्वों से भरपूर दूध सेहत के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन शुगर के मरीजों को फुल फैट दूध से बचना चाहिए। इसमें अधिक मात्रा में फैट होता है। जिसके कारण आपका इंसुलिन तेजी से बढ़ सकता है। इसीलिए इसकी जगह लो फैट मिल्क का यूज कर सकते हैं।

साधारण नमक की जगह खाने में डालें सेंधा नमक, ब्लड प्रेशर और 'दिल' का भी रखेगा ख्याल

ब्लड शुगर
Image Source : INSTRAGRAM/CBJONANब्लड शुगर

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए करें इन चीजों का सेवन

तुलसी
तुलसी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाएं जाते हैं जो आपके पैंक्रियाज में बीटा सेल्स को इंसुलिन के प्रति सक्रिय बना देते हैं। जिसके कारण शरीर में तेजी से इंसुलिन बनने लगते हैं। जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल हो जाती है। इसी कारण रोजाना  खाली पेट  3-4 पत्तियां  जरूर खाएं।

साबुत धनिया
Image Source : INSTAGRAM/HRDK_24साबुत धनिया

साबुत धानिया
धनिया का बीज का इस्तेमाल कर आसानी से आप ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। धनिया के बीज में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और जीवाणुरोधी  पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्राल के साथ-साथ पाचन को भी फिट रखने में मदद करता है। 5 ग्राम साबुत धनिया को एक गिलास पानी में भिगोकर दें। दूसरे दिन धनिया हटाकर पानी का सेवन करें। आप चाहे तो ज्यादा पानी में बना सकते हैं। जिसे आप दिन भर पी सकते हैं। 

जामुन
जामुन का सिरका और गुठली का सेवन ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कारगर हो सकता है। जामुन का सेवन अधिक मात्रा में करें। इसके अलावा इसकी गुठली को सुखा लें। जिसका चूर्ण बनाकर रख लें। इसके बाद सुबह खाली पेट रोजाना गुनगुने पानी से इसका सेवन करें।

सेब के सिरके में शहद सहित ये चीजे मिलाकर बनाएं शानदार ड्रिंक, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ मिलेंगे बेहतरीन फायदे

मेथी
मेथी को अंकुरित करके या फिर इसका पानी पी सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलेगा। मेथी को रात को भिगो दें और सुबह इसका पानी पी लें। 

सदाबहार फूल
Image Source : INSTRAGRAM/FLOWERS.EVERGREEN/सदाबहार फूल

सदाबहार फूल
सदाबहार फुल जो बैगनी या पिंक कलर के होते है वह  डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी कारगर है।  इन फूलों में सरपेंटीन, एजमेलीसीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। सदाबाहर के 10-12 फूल लेकर इसका रस निकाल लें और इसका सेवन करें। आप चाहे तो इसे गिलोय के जूस के साथ भी इसे पी सकते हैं। 

चश्मा लगाते-लगाते हो गए हैं परेशान तो अपनाइए ये घरेलू उपाय, बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।