1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सेब के सिरके में शहद सहित ये चीजे मिलाकर बनाएं शानदार ड्रिंक, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ मिलेंगे बेहतरीन फायदे

सेब के सिरके में शहद सहित ये चीजे मिलाकर बनाएं शानदार ड्रिंक, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ मिलेंगे बेहतरीन फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 23, 2020 07:42 am IST,  Updated : Jun 23, 2020 07:43 am IST

सेब के सिरके में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, सोडियम पोषक तत्व एन, ई और बी, नैचुरल एसिड, प्रोबायोटिक्स, जिलेटिन पाया जाता है। जो अदरक और हल्दी के साथ मिक्स होकर कई बीमारियों के लिए अविश्वसनीय इलाज बन जाता है।

सेब के सिरके में शहद सहित ये चीजे मिलाकर बनाएं शानदार ड्रिंक, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ मिलेंगे बेहतरीन- India TV Hindi
सेब के सिरके में शहद सहित ये चीजे मिलाकर बनाएं शानदार ड्रिंक, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ मिलेंगे बेहतरीन फायदे Image Source : INSTAGRAM/HAPPYCURES

सेब के सिरके का इस्तेमाल आप कई तरह से करते होंगे। यह सेहत के साथ-साथ ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए काफी कारगर है। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि सेब के सिरके के साथ शहद, अदरक सहित कुछ चीजें मिलाकर पीने से आप कई गंभीर रोगों से कोसों दूर रहने के साथ हेल्दी स्किन और बाल मिलेंगे।  इतना ही नहीं ये आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करेगी। जानिए इस ड्रिंक को बनाने की विधि और बेहतरीन फायदे।

सेब के सिरके में पोटैशियम, मैग्नीशियम,  कॉपर, सोडियम पोषक तत्व एन, ई और बी, नैचुरल एसिड, प्रोबायोटिक्स, जिलेटिन पाया जाता है। जो अदरक और हल्दी के साथ मिक्स होकर कई बीमारियों के लिए अविश्वसनीय इलाज बन जाता है। 

रात को सोने से पहले करें इस ड्रिंक का सेवन, तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

ये है ड्रिंक के बेहतरीन फायदे

  • ये ड्रिंक ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। जिससे आपको तनाव में लाभ मिलता है। 
  • इस ड्रिंक का सेवन करने से आपकी भूख को कंट्रोल करता है। जिससे आपका पाचन ठीक ढंग से काम करता है। जिससे आप तेजी से अपना वजन कम कर सकते हैं। 
  • इस ड्रिंक में पोषक तत्व, खनिजों और आवश्यक घटक पाएं जाते हैं जो आपके अंदर एक एनर्जी पैदा करने के साथ आपके पूरे शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है।  
  • यह एंटीवायरल, जीवाणुरोधी, एंटीफंगल का काम करता है। जिससे आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। 
  • सेब के सिरके के साथ इस ड्रिंक में हल्दी, अदरक और शहद जैसी चीजें मिलाई जाती है। जिसमें भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं। जो बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करने के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में  मदद करता है। 
  • अगर आपके जोड़ों में अधिक दर्द है यानी अर्थराइटिस की समस्या है तो ये ड्रिंक काफी कारगर हो सकता है। यह ड्रिंक जोड़ों में होने वाली सूजन को खत्म करने में मदद करता है। 

योग से दोगुना लाभ देता है जल योग, डिप्रेशन और बीपी के लिए रामबाण, स्वामी रामदेव से जानिए इसकी विधि 

ऐसे बनाएं ये ड्रिंक

  • 1 कप पानी
  • 1 चम्मच सेब का सिरका
  • 1 बड़ा चम्मच शहद
  • 1 छोटी छिली हुई ताजा अदरक
  • 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर

रखकर भूल रहे हैं चीजें तो दिमाग को तेज करने के लिए अपनाएं ये नुस्खा, दूर हो जाएगी समस्या

ऐसे बनाएं ये ड्रिंक

सबसे पहले एक पैन में पानी डालकर उसे अच्छी तपब से उबालें। इसके बाद इसमें अदरक डालें। थोड़ी देर बाद इसे छान लें। इसके बाद इसमें सेब का सिरका, शहद, और हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। आप चाहे तो इसमें नींबू डाल सकते हैं। अगर आप इसे ठंडा करके पीना चाहते हैं तो इसमें थोड़ी सी आइस क्यूब डाल सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।