1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किस समय किशमिश का पानी पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद? बनाने का तरीका भी जान लें

किस समय किशमिश का पानी पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद? बनाने का तरीका भी जान लें

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 29, 2024 10:18 pm IST,  Updated : Nov 29, 2024 10:22 pm IST

किशमिश का पानी पीना आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। लेकिन क्या आप औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक को पीने के सबसे सही समय के बारे में जानते हैं?

Best time to drink kishmish ka pani- India TV Hindi
Best time to drink kishmish ka pani Image Source : FREEPIK

किशमिश खाकर आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किशमिश का पानी भी आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको हर रोज नियम से सही समय पर किशमिश का पानी पीना होगा। यकीन मानिए इस नेचुरल ड्रिंक को पीने से मिलने वाले कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकर आप भी इसे अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लेंगे।

कब पीना ज्यादा फायदेमंद?

आयुर्वेद के मुताबिक सुबह-सुबह किशमिश का पानी पीना ज्यादा बेहतर होता है। खाली पेट किशमिश का पानी पीकर अपने दिन की शुरुआत करें और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। मॉर्निंग डाइट में किशमिश वॉटर शामिल करके आप अपनी गट हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। किशमिश का पानी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है।

कैसे बनाएं किशमिश का पानी?

किशमिश का पानी बनाने के लिए आपको रात में एक कटोरी पानी में किशमिश डालनी है। अब किशमिश को भिगोकर रात भर के लिए छोड़ दीजिए। अगली सुबह अपनी सेहत को मजबूत बनाने के लिए आप किशमिश और किशमिश का पानी, दोनों ही चीजों का सेवन कर सकते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

किशमिश का पानी पीकर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। अगर आप जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो किशमिश का पानी पीना शुरू कर दीजिए। खून की कमी को दूर करने के लिए भी किशमिश के पानी का सेवन किया जा सकता है। किशमिश के पानी में पाए जाने वाले तत्व आपकी हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके अलावा किशमिश का पानी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी कारगर साबित हो सकता है। इतना ही नहीं डायबिटीज पेशेंट्स को भी किशमिश का पानी पीने की सलाह दी जाती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।