1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लिवर ट्रांसप्लांट करवाने के बाद, आदमी कितने साल तक जीवित रह सकता है?

लिवर ट्रांसप्लांट करवाने के बाद, आदमी कितने साल तक जीवित रह सकता है?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 29, 2024 06:21 pm IST,  Updated : Nov 29, 2024 06:21 pm IST

लिवर से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। यही वजह है कि लोग लिवर ट्रांसप्लांट की मदद लेते हैं। ऐसे में आपको लिवर ट्रांसप्लांट से जुड़ी कुछ जरूरी बातों के बारे में जान लेना चाहिए।

Average Life Expectancy after Liver Transplant- India TV Hindi
Average Life Expectancy after Liver Transplant Image Source : FREEPIK

जब किसी का लिवर ठीक तरीके से काम नहीं करता या फिर लिवर काफी ज्यादा डैमेज हो चुका होता है, तब हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लिवर ट्रांसप्लांट करवाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लिवर ट्रांसप्लांट के बाद कितने साल तक जीवित रहा जा सकता है? Columbiasurgery.org में छपी रिपोर्ट के मुताबिक लिवर ट्रांसप्लांट की सर्जरी ठीक तरीके से परफॉर्म की जाए, तो तीन से छह महीने के अंदर मरीज अपने डेली रूटीन पर वापस लौट सकते हैं।

लिवर ट्रांसप्लांट का लाइफ एक्सपेक्टेंसी रेट

लिवर ट्रांसप्लांट करवाने के बाद मरीज 10 साल से लेकर 30 सालों तक आसानी से अपनी नॉर्मल लाइफ जी सकता है। लिवर ट्रांसप्लांट का लाइफ एक्सपेक्टेंसी रेट कई फैक्टर्स के ऊपर निर्भर करता है। इसके अलावा लिवर ट्रांसप्लांट के बाद आपको हेल्दी लाइफस्टाइल और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करना चाहिए, जिससे आपकी सेहत को मजबूत बनाया जा सके।

रिकवर करने में कितना समय लगता है?

लिवर ट्रांसप्लांट के बाद के तीन से छह महीने काफी ज्यादा चैलेंजिंग हो सकते हैं। लिवर ट्रांसप्लांट की सर्जरी के बाद आपको अपने डाक्टर को कुछ महीनों तक विजिट करते रहना चाहिए और उनकी सलाह को फॉलो करने में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। हालांकि, रिकवर करने का समय भी अलग-अलग पेशेंट की हेल्थ कंडीशन पर निर्भर कर सकता है।

गौर करने वाली बात

लिवर ट्रांसप्लांट की सर्जरी के लिए ज्यादातर मरीजों को 6 से 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती किया जा सकता है। इसके बाद आपको डॉक्टर द्वारा दी गई मेडिकेशन को सख्ती से फॉलो करना चाहिए जिससे आपकी सेहत को समस्याओं का सामना न करना पड़े। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लिवर से जुड़ी कुछ बीमारियां लिवर ट्रांसप्लांट के बाद दोबारा से नए लिवर पर अटैक कर सकती हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।