1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. विटामिन डी की कमी को दूर करने वाले इंजेक्शन से सावधान! किडनी के लिए बन सकता है आफत, हो सकती है पथरी

विटामिन डी की कमी को दूर करने वाले इंजेक्शन से सावधान! किडनी के लिए बन सकता है आफत, हो सकती है पथरी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 28, 2024 04:52 pm IST,  Updated : Nov 28, 2024 05:59 pm IST

विटामिन डी की कमी की वजह से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस विटामिन की डेफिशिएंसी को दूर करने के लिए जिस इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जाता है, वो भी आपकी किडनी को डैमेज कर सकता है।

Vitamin D Injection Side Effects- India TV Hindi
Vitamin D Injection Side Effects Image Source : FREEPIK

विटामिन डी की कमी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकती है। कुल मिलाकर विटामिन डी आपकी बॉडी और आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए एक जरूरी तत्व है। अगर आपकी बॉडी में इस विटामिन की कमी हो जाए, तो आपको इसकी कमी को दूर करने के लिए विटामिन डी रिच फूड आइटम्स को अपने डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए। दरअसल, इस विटामिन की कमी को दूर करने वाला इंजेक्शन आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है।

गौर करने वाली बात

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक विटामिन डी इंजेक्शन आपकी किडनी और बोन हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। कहीं ऐसा न हो कि इस विटामिन की कमी को दूर करने की जल्दबाजी आपकी सेहत पर भारी पड़ जाए। अगर आपकी बॉडी में विटामिन डी की ज्यादा मात्रा पहुंच जाए, तो आपकी किडनी में स्टोन पैदा होने की संभावना बढ़ सकती है। 

हो जाएं सावधान

अगर आप अपनी किडनी को डैमेज होने से बचाना चाहते हैं तो विटामिन डी का इंजेक्शन लेने से पहले सोच विचार कर लें। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक विटामिन डी इंजेक्शन आपकी हड्डियों की मजबूती पर भी बुरा असर डाल सकता है। विटामिन डी की हाई डोज लेने की जगह डाइट प्लान में बदलाव करना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

कमी को कैसे दूर करें?

विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए आप विटामिन डी से भरपूर फैटी फिश और डेयरी प्रोडक्ट्स को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा अंडे में भी विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप चाहें तो बादाम का सेवन भी कर सकते हैं। इसके अलावा हर रोज धूप में बैठने से भी विटामिन डी की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।